उत्तर प्रदेश

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: सफेद कॉलर वाली नौकरशाही और लाल बत्ती का रुतबा छोड़कर जब कोई अधिकारी सीधे जनता की धूल भरी पगडंडियों पर उतरता है तो सियासत के गलियारों में हलचल होना तय है. उत्तर प्रदेश की चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब अपने सियासी पत्ते पूरी तरह खोल दिए हैं. मिर्जापुर के चुनार की धरती पर कदम रखते ही उन्होंने ऐसा सियासी दांव चला है, जिसने सूबे के उनकी चर्चा होने लगी है.

दिव्या मित्तल ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है कि उनकी नवगठित पार्टी ‘जननीति भारत’ (Janniti Bharat Party Divya Mittal) 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी. उन्होंने कहा कि जहां-जहां मजबूत और ईमानदार प्रत्याशी मिलेंगे, वहां पार्टी चुनाव लड़ेगी और तैयारी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की है.

चुनार से चुनावी शंखनाद (Divya Mittal Chunar Mirzapur speech)

मिर्जापुर का चुनार (बालूघाट), जहां वे पूर्व में बतौर जिलाधिकारी (DM) अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए जानी जाती रही हैं. बालूघाट पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. उन्होंने घोषणा की कि चुनार विधानसभा सीट से ‘जननीति भारत’ का प्रत्याशी चुनावी मैदान में जरूर उतरेगा.

ये भी पढ़ें: राम कथा में SIR की एंट्री, जमकर भड़के बृजभूषण शरण सिंह; चंदौली में पारा हाई

पार्टी प्रदेश भर के उन सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारेगी जहां उसे जनसेवा के लिए समर्पित और मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे. नीतियां जाति, धर्म या पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि आमजन, छोटे व्यापारियों और किसानों की जमीनी वास्तविकताओं के आधार पर तय होंगी.

राजनीति से जननीति की बात

चुनार के जनसंवाद में दिव्या मित्तल के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आए. उन्होंने (Ex DM Mirzapur Divya Mittal politics) जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि चुनार के लोगों ने उन्हें पहले एक जिलाधिकारी के तौर पर देखा था, लेकिन अब वे सब कुछ छोड़कर एक जनसेवक और राजनीतिज्ञ के रूप में उनके बीच आई हैं. उन्होंने कहा कि-

पारंपरिक राजनीति केवल सत्ता हासिल करने और लोगों पर राज करने की प्रवृत्ति पर चलती है, जबकि हमारी ‘जननीति’ का लक्ष्य जन-जन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. जब तक हर व्यक्ति की बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक न्याय और समरसता की बात अधूरी है.

प्रशासनिक अनुभव से राजनीतिक क्रांति (Divya Mittal Latest News)

फाइलों के अंबार और कड़े प्रशासनिक दायरों से निकलकर सीधे चुनावी रणभूमि में उतरना आसान नहीं होता, लेकिन दिव्या मित्तल का यह कदम साबित करता है कि उनका इरादा केवल प्रतीकात्मक मौजूदगी दर्ज कराने का नहीं है.

ये भी पढ़ें: ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

403 सीटों का लक्ष्य रखकर उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘जननीति भारत’ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में एक बड़े विकल्प के रूप में उभरने की पूरी तैयारी में है. अब देखना यह होगा कि नौकरशाही में बदलाव लाने वाली उनकी यह कार्यशैली सियासत के अखाड़े में जनता का कितना विश्वास जीत पाती है. Divya Mittal, Divya Mittal IAS, Janniti Bharat Party, Divya Mittal UP Election 2027, Divya Mittal Chunar, Divya Mittal 403 Seats, UP Assembly Election 2027, दिव्या मित्तल, जननीति भारत पार्टी, दिव्या मित्तल यूपी चुनाव 2027

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

2 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

20 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

43 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

1 hour ago