उत्तर प्रदेश

2027 में भी विपक्ष को मिलेगा ‘तुष्टिकरण’ का दंड! मुजफ्फरनगर में डॉ. दिनेश शर्मा का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पहुंचे राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों (सपा, बसपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप) पर चौतरफा और तीखा प्रहार किया है. उन्होंने दो टूक कहा कि देश की जनता विपक्ष को उनकी ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ का चुन-चुन कर दंड दे रही है और दंड देने का यह अभियान अभी थमा नहीं है. 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में इसकी पुनरावृत्ति होगी और भाजपा एक बार फिर तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी.

अखिलेश और ममता बनर्जी पर कसा तंज

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. शर्मा ने टीएमसी और समाजवादी पार्टी के गठजोड़ पर करारा तंज कसा. उन्होंने कहा, “देश ने देखा है कि यूपी के एक नेता टीएमसी की हार के दुख में उन्हें ढांढस बंधाने कोलकाता गए थे. आने वाले समय (2027) में जब यूपी में भाजपा के पक्ष में प्रचंड चुनाव परिणाम आएंगे, तो अभिषेक बनर्जी भी ममता बनर्जी के साथ इन नेताजी को ढांढस बंधाते नजर आएंगे.”

कांग्रेस है ‘धोखाधड़ी की राजनीति’ की चैम्पियन

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने उसे ‘धोखाधड़ी की राजनीति की चैम्पियन’ करार दिया. उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करने वाली डीएमके के साथ सहयोग का नृत्य करने वाली कांग्रेस ने हार के बाद उससे भी नाता तोड़ लिया.

“कांग्रेस किसी की सगी नहीं है. कुर्सी के लिए इसने चंद्रशेखर जी और चौधरी चरण सिंह जी को भी धोखा दिया था. 100 साल पुरानी पार्टी आज सिर्फ क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन गई है. जब बैलेट पेपर था तब भी ये हारते थे, आज हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते हैं और कल जनता को भी दोषी ठहरा सकते हैं.”

युद्ध के दुष्प्रभावों पर PM मोदी की अहम अपील

राजनीतिक हमलों के बीच डॉ. शर्मा ने ईरान, यूक्रेन और इजरायल युद्ध के दुनिया पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों की भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि इन युद्धों के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों का भारी संकट पैदा हो गया है, हालात ये हैं कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पेट्रोल पंप तक बंद हो गए हैं.

“इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना काल की तरह ही संयम बरतने की अपील की है. पेट्रो उत्पादों का उपयोग बंद करने के लिए नहीं, बल्कि संयमित उपयोग के लिए कहा गया है ताकि देश की जनता को युद्ध के आर्थिक दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.”

मुजफ्फरनगर में पार्टी नेताओं से किया मंथन

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में यूपी में ‘इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ की बाढ़ आ गई है और पश्चिमी यूपी का गन्ना किसान अब खुशहाल है. अपने दौरे के दौरान डॉ. शर्मा ने भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की. इसके बाद उन्होंने एक विशाल दीक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया, ‘आत्मबोध’ पुस्तक का विमोचन किया और अस्वस्थ चल रहे पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago