राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कोयला मंडी, लकड़ी मंडी, वाटर बॉक्स रोड, ऐशबाग चौराहा बाजार लखनऊ में Next Gen GST के संदर्भ में पदयात्रा कर व्यापारी बंधुओं से संवाद किया. उन्हें फूल देकर सम्मानित भी किया एवं घटे हुए GST दरों की जानकारी साझा की. व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया.
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में Next Gen GST रिफॉर्म भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा. किसानों, उद्योग जगत एवं देश की 140 करोड़ आबादी को सशक्त बनाएगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करेगा. व्यापारी संगठनों ने नवरात्र एवं दीपावली के पूर्व जीएसटी के दामों में भारी कमी की है और उन्होंने कहा की दीपावली के पहले घरेलू उपयोग की वस्तुएं खाद्यान्न पदार्थ, स्कूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान का सस्ता होना सपना पूरा होना जैसा है. अब हम उत्पादन भी करेंगे और लोग उपभोग भी करेंगे.
निश्चित रूप में यह 2047 की विकसित भारत की कल्पना को पूरा करने का प्रयास है. राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा कुछ लोगों के साथ पदयात्रा पर निकले और उन्होंने दुकानदारों से संपर्क किया इसी दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्टिकर के साथ तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार में अहम योगदान किया. डॉक्टर शर्मा ने दुकानदारों को और नागरिकों को एक-एक फूल प्रदान कर उनका अभिनंदन किया.
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश गुप्ता बॉबी, माo सदस्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग रमेश तूफानी, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुराग सोनकर, हरीश कनौजिया, अरविंद गुप्ता, पार्षद राजीव बाजपेई, विमर्श रस्तोगी, हरिराम जयसवाल आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- PM Modi Fasting Rules: नवरात्रि में PM मोदी का विशेष नियम, सिर्फ एक ही फल से करते हैं व्रत
भारत एक्सप्रेस
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…