सोनम वांगचुक
Action On Sonam Wangchuk: लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों (Ladakh Protest Violence) के ठीक 24 घंटे बाद, केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर बड़ी कार्रवाई की है. गृह मंत्रालय ने वांगचुक से जुड़ी गैर-लाभकारी संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. सरकार का आरोप है कि इस NGO ने विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन किया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है.
गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया, जिसके कारण क्षेत्र में 1989 के बाद सबसे गंभीर हिंसा हुई. FCRA लाइसेंस रद्द करने के पीछे संस्था द्वारा विदेशी और स्थानीय धन का गलत इस्तेमाल करने और लेखा विवरण में अनियमितता जैसे कई उल्लंघन (Sonam Wangchuk NGO License Revokes) बताए गए हैं.
FCRA लाइसेंस एक प्रकार की अनुमति है जो गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी फंडिंग प्राप्त करने के लिए आवश्यक होती है. इस लाइसेंस के बिना, एनजीओ विदेश से कोई भी फंडिंग नहीं ले सकते हैं.
गृह मंत्रालय ने अपनी जांच में पाया कि SECMOL ने FCRA नियमों का उल्लंघन किया है. इसमें स्थानीय धनराशि का गलत तरीके से उपयोग, विदेशी दान का सही तरीके से विवरण न देना और FCRA नियमों का अन्य उल्लंघन शामिल है. मंत्रालय ने 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब 19 सितंबर को मिला, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं था.
सोनम वांगचुक ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि सरकार उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने हमेशा नियमों का पालन किया है और विदेशी फंडिंग का सही तरीके से उपयोग किया है.
ये भी पढ़ें: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल जेल, क्या है मोहम्मद गद्दाफी के साथ हुई ‘सीक्रेट डील’?
लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. सरकार ने इस हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि उनके भड़काऊ बयानों के कारण भीड़ को उकसाया गया था. अब देखना यह है कि आगे क्या होता है और सोनम वांगचुक की संस्था का भविष्य क्या होगा. यह मामला अभी और चर्चा में रहने की संभावना है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…