उत्तर प्रदेश

लखनऊ बसाने वाले पासी राजाओं की याद में बनेगा स्मारक, डॉ. दिनेश शर्मा ने गौरवशाली इतिहास को किया याद

Dr Dinesh Sharma At Pasi Mahotsav: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कसमंडी कला, मलिहाबाद में धर्म रक्षक, राष्ट्र रक्षक कसमंडी के राजा रहे महाराजा कंसा पासी महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पासी समाज हमेशा से देश की सेवा के प्रति समर्पित रहा है. लखनऊ और आस पास का क्षेत्र पासी राजाओं का क्षेत्र हुआ करता था. समाज को जोड़ने वाले इस वर्ग का गौरवशाली इतिहास रहा है. ये देश के लिए लड़ने वाली कौम है जिसने देश पर अपने आपको न्यौछावर किया है. देश में आए आक्रान्ता इस समाज से भय खाते थे. देश की रक्षा के लिए कटिबद्ध इस समाज ने अग्रेजों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी.

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया था. उन्हे चुनाव में वोट डकैती करके पराजित करने का काम किया था. अब ये पार्टी अपनी बन्द होती राजनति की दुकान को बाबा साहेब का नाम प्रयोग कर बचाना चाहती है. ये समाज को बांटने वाले लोग है इनसे बचकर रहने की जरूरत है.

पासी समाज को बदनाम करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने पासी समाज को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की थी. उन्हे डर था कि पासी समाज के लोग कही उनका राज समय से पहले खत्म नहीं कर दें. देश की आजादी के पहले संग्राम में 1857 में मक्का पासी , उद्या देवी ने भाग लिया था. पासी समाज से आने वाले महाराजा लाखन पासी ने लखनऊ को बसाया और संवारा था. महाराजा कंसा पासी की चार पीडियों का इतिहास में उल्लेख होता है. इनके दो पुत्रों का उल्लेख होता है. इनके पुत्र राजा मलिहा ने मलिहाबाद को बसाया था. संडीला का विकास उनके बडे पुत्र सलिहा ने किया था. पासी समाज का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है.

स्मारक बनाने के लिए सहायता

पूर्व सांसद कौशल किशोर के जनता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा कंसा पासी और उनके पुत्रों की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी. हिन्दू धर्म की रक्षा पासी समाज का संकल्प रहा है. अंग्रेजों ने इस समाज को बदनाम किया था. महाराज कंसा को उनकी वीरता के लिए नमन करते हुए कहा कि उनके पुत्र मलिहा और सलिहा भी वीरता में कम नहीं थे. अंग्रेजों ने राज करने के लिए समाज में विघटन पैदा किया था.

सांसद ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के लिए समर्पित समाज के लोगों की स्मृतियों को वंत करने का काम किया है. महाराजा बिजली पासी के किले को संवारने के साथ ही उनके नाम पर शिक्षण संस्थान की स्थापना की गई. राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित समाज की उन्नति के लिए शुभाकामना देते हुए कहा कि पूर्वजों का हमेशा स्मरण करना चाहिए. जो पूर्वजों को याद नहीं करता है वह आगे नहीं बढता है.

समाज से कुरीतियों को दूर करना चाहते थे

दिनेश शर्मा का कहना था कि गुरु रविदास ने मंदिरों की स्थापना की और वे समाज से कुरीतियों को दूर करना चाहते थे. वे समाज से गैर बराबरी को दूर कर बराबरी लाना चाहते थे. भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे दीन दयाल उपाध्याय भी गैर बराबरी को दूर करने का मंत्र देकर गए हैं. प्रधानमंत्री इस गैर बराबरी को दूर करने के लिए कार्य कर रहे हैं. उनकी सरकार की हर योजना के केन्द्र में गरीब का उत्थान है. आज गरीब की बेटी की शादी के लिए अनुदान , रहने के लिए पीएम आवास, शौचालय , उपचार के लिए आयुष्मान योजना आदि गैर बराबरी को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रही है. मोदी सरकार ने 25 करोड लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाया है.

कौन-कौन कार्यक्रम में रहा?

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने स्मारक बनाने के लिए समाज का आवाहन किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा भाजपा ने उनके सम्मान की चर्चा की है एसटी घटकर बहुत बड़ा काम किया है. विधायक जयदेवी, विधायक अमरेश रावत ,ब्लॉक प्रमुख राम कुमार राही, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर , पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास , पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलावर , प्रधान राधा कृष्ण, प्रधान सुशील कुमार, राम औतार, जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान रमेश कुमार पूर्व प्रधान राम मूर्ति, ग्राम प्रधान सर्वेश रावत आदि उपस्थित रहे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

5 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

10 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

26 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

28 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

43 minutes ago