उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. यहां एक पिता का अपनी बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की साधारण सी नसीहत देना उसे भारी पड़ गया. मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट की गई.
पीड़ित युवक, जो खागा के कैनाल रोड इलाके का रहने वाला है, ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. वह अपनी बेटी को समझा रहा था कि पढ़ाई पर ध्यान देना उसके भविष्य के लिए कितना जरूरी है. पिता की यह बात पत्नी को नागवार गुजरी और इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि घरेलू बहस ने तनाव का रूप ले लिया.
वहीं, युवक का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में अपने मायके पक्ष को फोन कर घर बुला लिया. कुछ ही देर में उसके साले और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि घर में आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर युवक के साथ मारपीट की. अचानक हुए इस हमले से वह खुद को संभाल भी नहीं पाया और उसे गंभीर चोटें आई.
मारपीट में घायल युवक ने पहले अपना इलाज कराया. इसके बाद वह सीधे खागा कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी. उसने अपनी तहरीर में हमलावरों के नाम भी दर्ज कराए हैं और कार्रवाई की मांग की है.
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने संज्ञान ले लिया है. युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मुझे क्यों मार रहा है? मेरठ में लाइव शूटआउट, वीडियो ने मचाई सनसनी; पुलिस के कान खड़े
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…