Meerut Live Shootout Video: हरीश शर्मा/मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं. इसकी बानगी एक वायरल वीडियो ने पेश की है. सरधना इलाके में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने का ‘लाइव वीडियो’ सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हंसी-मजाक का माहौल पल भर में खौफनाक वारदात में बदल गया. पीड़ित युवक को यकीन ही नहीं हुआ कि उसका साथी उसे सच में गोली मार देगा.
पहले हवा में निशाना, फिर सीने पर वार करने की यह वारदात रोंगटे खड़े करने वाली है. वीडियो सरधना क्षेत्र का है. इसमें तीन युवक नजर आ रहे हैं. एक वीडियो बना रहा है, दूसरा (आरोपी उवेश) हाथ में तमंचा लिए है और तीसरा (पीड़ित फहीम) सामने खड़ा है.
आखिर क्या था मंजर? (Meerut Shootout Video Viral)
आरोपी उवेश पहले तमंचे से हवाई फायरिंग करने का नाटक करता है, जिससे फहीम बेफिक्र रहता है. लेकिन अगले ही पल, उवेश तमंचे की नाल फहीम की तरफ घुमाता है और ट्रिगर दबा देता है. गोली चलते ही फहीम जान बचाने के लिए भागता है. यह पूरा मंजर तीसरे युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इस मामले में पुलिस की भूमिका और पीड़ित पक्ष की चुप्पी दोनों ही सवाल खड़े कर रही है.
मेरठ
17 वर्षीय फहीम को जंगल में ले जाकर गोली मारे जाने के बाद शुरू हुआ बचाव और पर्दादारी का खेल। निजी अस्पताल में गुपचुप इलाज,
वीडियो वायरल थाना क्षेत्र सरधना की बताई जा रही है @Uppolice @dgpup @meerutpolice @digrangemeerut pic.twitter.com/P3DHZewIhg— Zarafat khan अध्यक्ष न्याय संकल्प परिवार फाउंडेशन (@MdZarafat) December 28, 2025
पुलिस बनी वादी, परिवार चुप (SP Dehat Meerut On Shootou)
चर्चा है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी उवेश को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. इससे पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध नजर आ रही है. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि उन्हें निजी अस्पताल से युवक के घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने परिजनों से तहरीर (शिकायत) मांगी, लेकिन डर या किसी अन्य वजह से उन्होंने केस दर्ज कराने से मना कर दिया. इसके बाद पुलिस ने खुद वादी बनकर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: अब गिड़गिड़ाया पाकिस्तान! भारत की एक और ‘वॉटर स्ट्राइक’, दुलहस्ती प्रोजेक्ट को EAC ने दी मंजूरी
आरोपी फरार (Meerut Shootout Case)
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अब अधिकारी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं. इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



