Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फतेहपुर में कांड हुआ: पढ़ाई की बात पर पत्नी बनी दुश्मन, खौफनाक सजा से पुलिस भी हैरान

यूपी के फतेहपुर जिले में बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देना एक युवक को भारी पड़ गया. खागा क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद मायके पक्ष ने युवक के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया.

Fatehpur incident

उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. यहां एक पिता का अपनी बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की साधारण सी नसीहत देना उसे भारी पड़ गया. मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट की गई.

पढ़ाई की बात से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित युवक, जो खागा के कैनाल रोड इलाके का रहने वाला है, ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. वह अपनी बेटी को समझा रहा था कि पढ़ाई पर ध्यान देना उसके भविष्य के लिए कितना जरूरी है. पिता की यह बात पत्नी को नागवार गुजरी और इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि घरेलू बहस ने तनाव का रूप ले लिया.

वहीं, युवक का आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में अपने मायके पक्ष को फोन कर घर बुला लिया. कुछ ही देर में उसके साले और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि घर में आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर युवक के साथ मारपीट की. अचानक हुए इस हमले से वह खुद को संभाल भी नहीं पाया और उसे गंभीर चोटें आई.

इलाज के बाद पहुंचा थाने

मारपीट में घायल युवक ने पहले अपना इलाज कराया. इसके बाद वह सीधे खागा कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी. उसने अपनी तहरीर में हमलावरों के नाम भी दर्ज कराए हैं और कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने संज्ञान ले लिया है. युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुझे क्यों मार रहा है? मेरठ में लाइव शूटआउट, वीडियो ने मचाई सनसनी; पुलिस के कान खड़े

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital