उत्तर प्रदेश

काशी में पहली बार एक मंच पर दिखे भारत की युवा फिल्म निर्माता अनूप्रिया नागर और गायक सुनील लोधी

काशी: भारत की युवा फिल्म निर्माता अनूप्रिया नागर और लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील लोधी ने पहली बार काशी में आयोजित नमो बुक फेस्ट में एक साथ मंच साझा किया. सुनील लोधी अपने लोकप्रिय भक्ति गीत “मैंने तेरे ही भरोसे” के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं. वहीं अनूप्रिया नागर आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़ी अपनी फिल्म निर्माण यात्रा के लिए चर्चा में हैं.

पहली बार एक मंच पर साथ आए इन दोनों युवा रचनाकारों की बातचीत में युवा सोच, आस्था, रचनात्मकता और कहानी कहने की कला प्रमुख विषय रहे. अनूप्रिया की फिल्म निर्माण की यात्रा और सुनील लोधी की भक्ति संगीत की साधना ने एक ऐसा संवाद प्रस्तुत किया, जिसमें आधुनिक पीढ़ी और भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बीच एक खूबसूरत जुड़ाव देखने को मिला.

अनूप्रिया नागर के लिए ‘हनुमान अंश’, जो श्री नीम करौली बाबा से प्रेरित आध्यात्मिक फिल्म है, केवल सिनेमा का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और दृढ़ संकल्प से जुड़ी यात्रा रही है. दूसरी ओर, सुनील लोधी का भक्ति संगीत उसी भावभूमि को अपनी आवाज़ और संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त करता है. ऐसे में दोनों का पहली बार एक साथ मंच साझा करना सिनेमा और संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता को अभिव्यक्त करने वाली दो अलग-अलग यात्राओं का मिलन भी रहा.

नमो बुक फेस्ट में इस विशेष मुलाकात के बाद अनूप्रिया नागर और सुनील लोधी ने साथ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच मंदिर में हुआ यह दर्शन उनके दिन का एक भावपूर्ण और आध्यात्मिक समापन रहा.

काशी जैसे शहर में, जहां भक्ति और संस्कृति जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, अनूप्रिया नागर और सुनील लोधी का यह साथ आना सिनेमा और संगीत, युवा ऊर्जा और सनातन आस्था के एक सुंदर संगम के रूप में देखा गया.

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

Hari Shankar Kumar

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

2 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

2 hours ago