Bharat Express DD Free Dish

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी सिनेमा की इस दमदार अभिनेत्री का करियर, अवॉर्ड्स, परिवार और नाना पाटेकर से उनके रिश्ते की पूरी कहानी.

Who is Nana Patekar's wife, Neelakanti?

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकंती कौन हैं?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है. 75 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है और कई कलाकार व प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार भी पिता के निधन से बेहद भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं.

नाना की पत्नी को लेकर बढ़ी लोगों की जिज्ञासा

अभिनेता के निधन के बाद जहां हर ओर शोक व्यक्त किया जा रहा है, वहीं अब तक उनकी पत्नी की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी कौन हैं, उनका नाम क्या है और वह इन दिनों क्या कर रही हैं? आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकंती पाटेकर है. वह भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर मराठी फिल्म और थिएटर जगत में खास पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की दुनिया में कदम रखा था.

अभिनय के अलावा नीलकंती ने बैंक अधिकारी के रूप में भी काम किया. थिएटर से उनका जुड़ाव भी लंबे समय तक रहा. मराठी सिनेमा में उनकी कला और अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उनके नाम राष्ट्रीय पुरस्कार भी दर्ज है.

अभिनय के लिए मिले कई बड़े सम्मान

नीलकंती पाटेकर को वर्ष 1973 की महाराष्ट्र राज्य नाटक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिनय के लिए गोल्ड मेडल दिया गया था. इसके अलावा 1989 में रिलीज हुई सचिन पिलगांवकर की फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में उनके प्रदर्शन को भी काफी सराहा गया. इस भूमिका के लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था.

‘छावा’ से किया था शानदार कमबैक

लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद नीलकंती ने दोबारा अभिनय की दुनिया में वापसी की. वह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया और उनके अभिनय की खूब चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें-‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

नाना और नीलकंती के रिश्ते में कैसे आई दूरी?

नाना पाटेकर और नीलकंती की पहली मुलाकात एक मराठी नाटक के दौरान हुई थी. साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार वर्ष 1978 में उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, लेकिन ढाई साल की उम्र में उसका निधन हो गया. बाद में दोनों फिर एक बेटे के माता-पिता बने.

हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया. बताया जाता है कि करीब 35 साल से वे अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया. उनके अलगाव को लेकर अलग-अलग वजहें सामने आती रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच बढ़ी नजदीकियां इसकी वजह थीं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स पहले बेटे के निधन से रिश्ते में आई दूरियों को इसका कारण बताती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read