उत्तर प्रदेश

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

Etawah Firing: यूपी के इटावा जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर के पक्का बाग इलाके में गुरुवार शाम महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने बीच सड़क पर पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सुमन विद्या पीठ के पास हुई इस फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बैंक से लौटते ही मांग बैठा शराब के लिए पैसे

घायलों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय यशोदा नंदन शुक्ला और कल्याणपुर निवासी 50 वर्षीय किसान अरविंद राजपूत के रूप में हुई है. यशोदा नंदन के भाई चंदन शुक्ला ने बताया कि उनका भाई बैंक में चेक जमा करने के बाद सड़क किनारे दोस्तों के साथ खड़ा था.

इसी दौरान जयभारत कॉलोनी का रहने वाला करन उर्फ लालू तोमर अपने साथियों के साथ नेक्सॉन कार से वहां आ धमका. आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने दोनों से जबरन 500 रुपये मांगे. जब उन्होंने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने आपा खोते हुए सीधे पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं, जो दोनों के पैर में जा लगीं.

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी बबीता सिंह ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं.

फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की सही लोकेशन ट्रेस कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

47 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 hours ago