उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में जमीनी विवाद का डेडली अंजाम! 20 हमलावरों ने घेरकर मारी गोली, नंदराम की मढैया गांव की घटना

रिपोर्ट- विष्णु कुमार (फिरोजाबाद)


Firozabad Murder: फिरोजाबाद में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. विवाद को लेकर हुए फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सत्यभान पुत्र मातादीन के रूप में हुई है. इस हमले में पीड़ित पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर SP ग्रामीण अनुज चौधरी और CO अनिवेश कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

यह पूरा मामला नसीरपुर क्षेत्र के गांव नंदराम की मढैया का है. जहां मृतक सत्यभान के परिवार और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. सोमवार के दिन सत्यभान खेत में पानी लगाकर लौट रहा था. वहीं उसके परिजन घर में खाना-पीना खा रहे थे. तभी आरोपी पक्ष के करीब 15 से 20 लोग हथियारों औ लाठी डंडों से लैस होकर सत्यभान पर टूट पड़े और उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

5 बीघे को लेकर था विवाद

मृतक सत्यभान के भतीजे रिंकू ने बताया कि यह पूरा विवाद 5 बीघे को लेकर था. घटना के दिन वो लोग खाना पीना खा रहे थे. तभी आरोपी पक्ष के रामविलास और ब्रिजेश अपने साथ 15 से 20 लोगों को लेकर उसके चाचा सत्यभान को घेर लिया और उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया. जिससे सत्यभान जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर गिरे सत्यभान के पेट में गोली मार दी.

ये भी पढ़ें- Actress Nandani CM ने आखिर क्यों किया सुसाइड, आखिरी खत में लिखी दिल चीर देने वाली बात!

घर में घुसकर परिजनों को पीटा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उनके घर पर चढ़ाई कर दी और जो भी सामने मिला उसे लाठी-डंडों से पीटते चले गए. जिसमें उसके पक्ष के कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मामले की जानकारी देते हुए SP ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि यह पूरा मामला नसीरपुर क्षेत्र के नंदराम की मढैया गांव की है. जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई है. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के पेट में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. SP ने बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. बाकि घायल खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago