उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 जुलाई तक दिन में आठ घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, आखिर क्यों?

Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत और आधुनिकीकरण के चलते शनिवार, 1 मार्च से 15 जुलाई तक हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होने जा रहा है. इन साढ़े महीनों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने एडवांस में अपने टिकट बुक करा रखे हैं.

लखनऊ एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को दी सलाह

लखनऊ एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें. अनुमान है कि हर रोज 35 या उससे अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं. लखनऊ हवाई अड्डे से इस साल जनवरी में रोजाना औसतन 21 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 109 घरेलू उड़ानों का परिचालन हुआ. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 1.09 लाख और घरेलू यात्रियों की संख्या 4.77 लाख से अधिक रही.

कुछ उड़ानों को कानपुर किया जाएगा शिफ्ट

लखनऊ में सबसे ज्यादा फ्लाइट्स इंडिगो की हैं. सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की 6 से 8 उड़ानें कानपुर एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी. एयर इंडिया और विस्तारा जैसी एयरलाइंस भी अपनी कुछ सेवाओं को रीशेड्यूल कर रही हैं. यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले फ्लाइट शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोर्ट ने नरेश बलियान के मकोका मामले की जांच के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय दिया

कब होगी उड़ानें सामान्य?

इस पूरी मरम्मत और निर्माण कार्य को 15 जुलाई 2025 तक पूरा करने की योजना है. इसके बाद ही उड़ाने सामान्‍य हो पाएंगी. तब तक सुबह 10 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही विमानों का संचालन होगा.

रनवे बनाया जाएगा बेहतर

2018 के बाद पहली बार रनवे की रिकार्पेटिंग की जा रही है. पुरानी परत हटाकर नई डामर की परत बिछाई जाएगी. इससे रनवे की मजबूती बढ़ेगी और विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका कम होगी. रनवे और टैक्सीवे को मिलाकर कुल 1.80 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में काम होगा.लखनऊ एयरपोर्ट का मौजूदा रनवे 2,744 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है. रनवे के समानांतर नया टैक्सीवे बनने से विमानों को जल्दी हटाया जा सकेगा, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन तेज़ और सुगम होगा. पुराने हैलोजन लाइट्स को एलईडी लाइट्स में बदला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

11 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

23 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago