Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़ा और खौफनाक हादसा लेकर आई. यहां स्थित प्रमुख हाई-राइज सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई. 9वीं मंजिल से शुरू हुई आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने चंद मिनटों में ही 13वीं मंजिल तक के फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया. आग और धुएं के भारी गुबार से पूरी सोसाइटी और आसपास के इलाकों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
आग सुबह करीब 9 बजे 9वीं मंजिल के एक फ्लैट से भड़की. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और वह 10वें, 11वें, 12वें और 13वें फ्लोर तक फैल गई. इस भयानक अग्निकांड में करीब 6 फ्लैट सीधे तौर पर आग की चपेट में आकर राख हो गए. आग इतनी भीषण थी कि इसका काला धुआं दो किलोमीटर दूर से ही आसमान में देखा जा सकता था. आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभावित मंजिलों और अन्य फ्लैट्स के निवासी अपनी जान बचाकर खुले स्थानों और सोसाइटी के नीचे भागने लगे.
घटना की भयानकता को देखते हुए दमकल विभाग (Fire Brigade) की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. आग काफी ऊंचाई पर थी, इसलिए ऊपर की मंजिलों तक पानी पहुंचाने के लिए ‘हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ को मौके पर बुलाया गया. अग्निशमन कर्मियों की भारी मशक्कत के बाद सुबह 10:45 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया. आग बुझने के बाद फ्लैट्स में कूलिंग का काम शुरू कर दिया गया ताकि कोई चिंगारी दोबारा न भड़के.
ये भी पढ़ें: बड़ा उदासीन अखाड़ा के बैंक खातों को क्यों किया जा रहा है सीज?
शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि यह आग एक फ्लैट में लगे एसी (AC) में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इतनी भयानक आग के बावजूद, समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है. हालांकि, फ्लैट्स में रखा लोगों का सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. फिलहाल सटीक कारणों की गहन जांच जारी है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…