उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बेटे का कहर: बुजुर्ग माता-पिता पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर

रिपोर्ट- सोनू खान


Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर से पुलिस की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. सुरक्षा की मांग लेकर चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति पर उनके ही बेटे ने फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है. 65 वर्षीय रमाशंकर और उनकी पत्नी सुशीला ने पहले ही पुलिस को शिकायत देकर अपने बेटे से जान का खतरा बताया था. आरोप है कि उन्होंने कई बार चौकी और थाने में गुहार लगाई, लेकिन समय रहते उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

बेटे ने फावड़े से किया हमला

जानकारी के अनुसार, देर शाम बेटा घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने फावड़े से अपने ही माता-पिता पर हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया.


ये भी पढ़ें: ‘कब्जा करने वाले तय नहीं करेंगे…’ हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश


बताया जा रहा है कि यदि पहली शिकायत पर ही कार्रवाई हो जाती तो शायद यह घटना टल सकती थी. अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि घायल बुजुर्ग दंपत्ति बयान देने की स्थिति में भी नहीं हैं.

इस वारदात के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. क्या समय रहते कदम उठाए जाते तो इस जानलेवा हमले को रोका जा सकता था? फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago