Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan Indore: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर साहित्य और शायरी के रंग में रंगने जा रहा है. आज 24 फरवरी की रात 8 बजे से शहर के प्रसिद्ध रवीन्द्र नाट्यगृह में ‘प्रजातंत्र मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा’ का भव्य आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में देशभर के नामी कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.
इस बड़े साहित्यिक आयोजन में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल बतौर न्यूज पार्टनर अहम भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम की खास बात यह है कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद हैं. उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई है.
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा, जहां कविता और शायरी के जरिए समाज, देश और समकालीन मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे. इंदौर में होने वाला यह कवि सम्मेलन और मुशायरा शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा.
‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज पार्टनर के रूप में इस पूरे कार्यक्रम की झलक देश और दुनिया तक पहुंचाएगा, ताकि जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे, वे भी इसकी साहित्यिक गूंज को महसूस कर सकें. कुल मिलाकर, इंदौर में आज की यह शाम कविता, शायरी और साहित्य के नाम रहने वाली है.
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं और संदेश देंगे. इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी प्रस्तुति देने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं. मंच पर जो दिग्गज अपनी रचनाओं का जादू बिखेरेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…