उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में क्रिकेट मैच के दौरान बवाल, वाइड बॉल देने पर बॉलर ने अंपायर को जमकर पीटा, 12-15 लोगों ने किया हमला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब एक बॉलर ने अंपायर को वाइड बॉल देने पर बुरी तरह पीट दिया. मामला इतना बिगड़ गया कि एक ही टीम के कई खिलाड़ी मिलकर अंपायर पर टूट पड़े. ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम अतुल है, जो अपनी टीम की बैटिंग के समय अंपायरिंग कर रहा था. मैच के दौरान विपक्षी टीम के एक बॉलर की गेंद को अतुल ने वाइड करार दे दिया. ये फैसला बॉलर को इतना नागवार गुज़रा कि वह अंपायर से भिड़ गया और वाइड का फैसला वापस लेने का दबाव बनाने लगा. लेकिन जब अतुल ने नियमों का पालन करते हुए अपना फैसला नहीं बदला, तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

बॉलर ने किया सिर पर गेंद से वार

अतुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विवाद बढ़ते ही बॉलर ने पहले उसके सिर पर गेंद से वार किया, फिर कुछ और साथियों को बुलाकर उसे बेरहमी से पीटा. आरोप है कि करीब 12 से 15 लोगों ने मिलकर बल्ला और विकेट से अतुल को मारा, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है. इसके अलावा आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि भीड़ में कुछ युवक अतुल को घेरकर मारते हैं. इस बीच कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश भी करते नजर आते हैं, लेकिन हमलावर इतने आक्रामक थे कि किसी की एक नहीं चली.

अतुल ने घटना के बाद मेडिकल करवाया और वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है.

ये भी पढ़ें- मुझे माफ कर दो…,संभल में अध्यापिका पर एसिड अटैक मामले में आरोपी का हुआ एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

इस मामले में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

बांग्लादेश में वेतन संग्राम: तीसरे दिन भी नहीं थमा हंगामा, 264 फैक्ट्रियों में कामकाज प्रभावित

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार…

4 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन, बोले-12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस…

32 minutes ago

‘ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित, मंदिरों में पुजारी करते हैं रेप’, नेहा बोरा के कथित बयान पर बवाल

Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें…

39 minutes ago

‘ऐसे बाल रखकर स्कूल मत आना…’ तमिलनाडू मंत्री की दोटूक, न माने तो सिर कर दो साफ!

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब…

44 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

1 hour ago

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

2 hours ago