Sambhal Teacher Acid Attack Encounter: संभल में इंटर कॉलेज की अध्यापिका पर एसिड अटैक करने के मामले में फरार अमरोहा निवासी आरोपी युवक को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. यह मुठभेड़ घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर हुई. एनकाउंटर के बाद आरोपी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से माफी मांगता दिखा.
क्या है मामला?
एसपी कृष्ण कुमार के मुताबिक इंटर कॉलेज की अध्यापिका स्कूल से पढ़ाकर अपने घर जा रही थी. तभी स्कूटी सवार एक युवक ज्वलनशील पदार्थ अध्यापिका के चहरे पर फेंककर फरार हो गया. अध्यापिका को अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया गया.
संभल में टीचर भावना पर एसिड अटैक करने वाले नीशू को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी है।
नीशू ने माफी मांगी, लेकिन SP कृष्ण बिश्नोई ने कहा– “अब हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा, ऊपर वाला न्याय देगा”
टीचर की शादी 2 महीने बाद फौजी से होनी है। पहले उसी फौजी से नीशू की बहन की शादी की बात चल… pic.twitter.com/3TBLPNA6MT
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 26, 2025
दो दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बॉर्डर सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दी, लेकिन वो पिछले दो दिनों से पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. आज यह अभियुक्त स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था. पुलिस ने इसे देखते ही ललकारा. पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से तुरंत पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली इसके दोनों पैरों में लग गई. जिसकी वजह से ये गिर पड़ा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निशु बताया है.
ये भी पढ़ें- लद्दाख हिंसा में पहला एक्शन, सोनम वांगचुक पर चला ‘हंटर’; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
डेयरी में केमिस्ट के तौर पर कर चुका है काम
एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2 साल पहले यह किसी दूध डेयरी में केमिस्ट के तौर पर काम करता था. वहीं पर इसने सेल्फोरिक जैसा ज्वलनशील पदार्थ तैयार करना सीखा था. आरोपी के स्वस्थ होने के बाद आगे पूछताछ की जाएगी. आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा कारतूस बरामद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी निशु की बुआ का घर पीड़िता के गांव में है. आरोपी के हमले में अध्यापिका का चेहरा 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया था. फिलहाल आरोपी का जिला संयुक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




