गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके में आतंकी कनेक्शन
Ghaziabad Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट सामने आई है. इसमें ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. हालांकि, इस दावे की अब तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बारूद या विस्फोटक जैसी कोई सामग्री नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां वायरल वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल कर रही हैं.
यह धमाका इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात हुआ था. घटना के बाद चौकी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवार में दरारें आ गईं. उस समय चौकी में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई. वहां खाना पहुंचाने आए एक डिलीवरी बॉय को कांच लगने से चोट आई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया. डीसीपी के मुताबिक, अब वह पूरी तरह स्वस्थ है.
धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘गाजी 2’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो और अंग्रेजी में संदेश पोस्ट किया गया. वीडियो में नकाब पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है. वह पहले उर्दू और फिर हिंदी में बोलता सुनाई देता है. वीडियो में वह दावा करता है कि संगठन ने पुलिस चौकी को निशाना बनाया है.
Blast in Vasundhara police post, Ghaziabad
#ghaziabad #ghaziabad_blast #tehreekulmujahideen https://t.co/oZM5oO6jVQ
— GHAZI 2 (@cuhmfu40pn60793) November 6, 2026
वीडियो में व्यक्ति ने पुलिस, सेना और न्यायपालिका पर आरोप लगाए हैं. उसने इसे भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई बताते हुए अपने घर की हिफाजत करने के अधिकार की बात भी कही है. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि वीडियो और संदेश पोस्ट करने के बाद संबंधित अकाउंट डिलीट कर दिया गया. इसके बाद पुलिस की साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया. एजेंसियां वीडियो की सत्यता, संगठन के दावे और पोस्ट करने वाले अकाउंट की पहचान करने में जुटी हैं.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ऋजुल कुमार ने ANI को बताया कि 6 नवंबर को रात करीब 9 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका हुआ था. इससे चौकी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और उनमें दरारें आ गईं.
उन्होंने बताया कि घटना के समय पुलिसकर्मी चौकी में मौजूद थे. कांच का एक टुकड़ा लगने से वहां आए डिलीवरी बॉय के सिर में चोट आई थी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया और अब उसकी हालत ठीक है.
#गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई। #Ghaziabad #up #Ghaziabadblast https://t.co/xrey444eDv
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) November 7, 2026
डीसीपी के मुताबिक, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं. सोशल मीडिया पर संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने के दावे पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है. मौके पर बारूद, विस्फोटक या ऐसी कोई दूसरी सामग्री नहीं मिली है. डॉग स्क्वॉड की जांच में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला.
धमाके के बाद लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बयान दिया. उन्होंने इसे दीपावली के मौके पर की गई हरकत बताते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को लेकर किसी तरह की चिंता न करें और खुशी से दिवाली मनाएं.
विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान में घुसकर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त जवाब दिया जाएगा.
गाजियाबाद में इससे पहले 5 अक्टूबर को साहिबाबाद के लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में रावण का पुतला बनाने के दौरान धमाका हुआ था. इस हादसे में ठेकेदार अनिल समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा
अब वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. शुरुआती तौर पर पुलिस ने एसी में ब्लास्ट होने की आशंका जताई थी, जबकि कुछ लोगों ने चौकी में रखे पटाखों में विस्फोट की बात कही थी. हालांकि, धमाके की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मामले की जांच कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…