मिर्जापुर में एक महिला 7 सालों के बाद पति के पास लौट आई. (इमेज-AI)
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला 13 साल बाद अपने पति के घर लौट आई. इतने सालों तक वह पति से दूर कोलकाता में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. लेकिन अब प्रेमी को छोड़कर करीब 750 किलोमीटर का सफर तय करते हुए ससुराल पहुंच गई. यहां आते ही उसने पति के सामने ऐसी शर्त रख दी कि अब पति बेचारा परेशान हो गया है.
आरोप है कि महिला जब गांव पहुंची तो पति घर पर नहीं था. उसने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गई. कुछ देर बाद जब पति घर पहुंचा तो सामने पत्नी को देखकर सकपका गया. पति ने अपनी पत्नी के इस कदम का जब विरोध किया तो महिला ने उसके साथ रहने की जिद पकड़ ली. इतना ही नहीं, पति को कथित तौर पर धमकी भी दे डाली कि अगर साथ नहीं रखोगे तो तुम्हें ऊपर पहुंचा दूंगी.
मामला मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी नएपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक महिला करीब 13 साल पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी. इसके बाद वह कोलकाता में उसके साथ रहने लगी. इतने लंबे समय तक पति से उसका कोई साथ नहीं रहा.
लेकिन बुधवार को अचानक महिला गांव पहुंच गई. पति उस वक्त घर पर मौजूद नहीं था. आरोप है कि महिला ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गई. जब पति वापस लौटा तो उसने महिला के वहां रहने का विरोध किया. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया.
महिला की कथित धमकी से परेशान पति ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. उसने चील्ह थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पति का कहना है कि वह पत्नी की धमकी से डरा हुआ है.
ये भी पढ़ें- कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट
मामले पर चील्ह थाना प्रभारी ब्रह्म दिन पांडे ने बताया कि पति की तरफ से तहरीर मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
Ex CJI BR Gavai Letter to President Droupadi Murmu: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को बड़ी…
Laxmi Singh Noida Police Commissioner Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के चार साल के…
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 और ब्लैक कार्बन के कण…
Samay Raina 1 Million YouTube Membership: कॉमेडियन समय रैना ने YouTube पर 10 लाख चैनल…