उत्तर प्रदेश

ढाबे पर दही में मिला मरा हुआ चूहा, खाना खाने बैठे लोगों ने तुरंत बनाया VIDEO, FSDA का पड़ा छापा

Rat Found in Food: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर खाना खाने गए ग्राहकों के साथ कंपकंपाने वाली घटना हो गई. यहां वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर स्थित न्यू सम्राट ढाबा में दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा मिला. ग्राहक मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे. वे हाइवे से गुजर रहे थे और भूख लगने पर ढाबे पर रुके. उन्होंने खाने के साथ दही भी ऑर्डर की. जब वेटर ने दही सर्व की, तो प्लेट में मरा चूहा देखकर सभी हैरान रह गए.

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

ग्राहकों ने तुरंत इस घटना का वीडियो बनाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दही की प्लेट में चूहा पड़ा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर करने लगे. वीडियो देखकर लोग गुस्से में आ गए और ढाबे की सफाई पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया.

FSDA की टीम ने की छापेमारी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम तुरंत न्यू सम्राट ढाबा पहुंची. टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, विपिन कुमार गिरि और अरविंद प्रजापति शामिल थे. जांच में ढाबे में कई गंभीर खामियां मिलीं. बर्तन धोने की जगह जर्जर और खेत की ओर खुली थी, जिससे चूहे आसानी से आ सकते थे. गंदगी फैली हुई थी, मसाले रखने की जगह सही नहीं थी, चूहों से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था. पानी की टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं मिली. प्याज जैसी सब्जियां बिना धोए इस्तेमाल हो रही थीं.

ढाबा सीज, संचालक को नोटिस

जांच के बाद FSDA ने ढाबे में खाना बनाने और परोसने पर तुरंत रोक लगा दी. ढाबा को अगले आदेश तक सीज कर दिया गया. संचालक को खामियां दूर करने का समय दिया गया है. दोबारा जांच होगी, अगर सब ठीक नहीं मिला तो ढाबा बंद रहेगा. सहायक आयुक्त खाद्य रमेश चंद पांडेय ने कहा कि बर्तन धोने की जगह खुली होने से चूहे आने की संभावना थी. यह घटना लोगों को खाने की सफाई के बारे में सतर्क कर रही है.

इस आदमी में ऐसा क्या है? 14 बार सांप ने काटा, फिर भी जिंदा बच गया

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

8 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

21 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

34 minutes ago