Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

इस आदमी में ऐसा क्या है? 14 बार सांप ने काटा, फिर भी जिंदा बच गया

उत्तर प्रदेश के झांसी में 75 साल के सीताराम को 42 साल में 14 बार जहरीले सांप ने काटा, लेकिन हर बार मौत को मात देकर बच गए. मीडिया को बताया- मुझे सांपों से सपने में मिलती है चेतावनी!

up-man-survives-14-snake-bites

Mystery Survival: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बुजुर्ग की जिंदगी बेहद अजीब है. 75 साल के सीताराम अहिरवार को पिछले 42 सालों में एक काले सांप ने 14 बार काट खाया. हर बार डसे जाने के बावजूद सीताराम मौत को मात देकर बच जाते हैं. गांव वाले इसे चमत्कार मानते हैं और सीताराम को ‘नागों का शिकार’ कहते हैं.

सपने में मिलती है चेतावनी

सीताराम बताते हैं कि हर बार सांप के काटने से दो दिन पहले उन्हें या उनकी पत्नी को सपने में सांप दिखाई देता है. यह जैसे मौत की चेतावनी होती है. इसके बावजूद सांप उन्हें ढूंढ ही लेता है. परिवार ने कई बार बचाने की कोशिश की, लेकिन हर बार सांप आकर डस लेता है.

गांव में इलाज झाड़-फूंक से

सीताराम कहते हैं कि हर बार उनका इलाज (Venom Resistance) अस्पताल के बजाय गांव के मंदिर में झाड़-फूंक से होता है. गांव वाले उन्हें विशेष पूजा कराते हैं. अब वे कहते हैं कि इतनी बार काटे जाने के बाद सांप का डर खत्म हो गया है. वे खेती करते हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं.


ये भी पढ़ें: बिहार की महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो बालों का गुच्छा, आखिर कहां से इकट्ठे हुए इतने सारे बाल


डॉक्टरों का क्‍या कहना है

डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बार जहरीले सांप के काटने पर बचना मुश्किल होता है. हो सकता है कि सीताराम का शरीर अब जहर के खिलाफ मजबूत हो गया हो. लेकिन ऐसे मामलों में अस्पताल जाना जरूरी है. यह घटना विज्ञान और अंधविश्वास के बीच सवाल खड़े करती है. यह कहानी सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर सीताराम के पीछे यह सांप क्यों पड़ा है. गांव वाले पिछले जन्म के बदले की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism