उत्तर प्रदेश

गाजीपुर की मिट्टी में गूंजा साहित्य और संवाद, CMD उपेंद्र राय ने कहा- आध्यात्मिक ऊंचाइयों की यात्रा जरूरी

Ghazipur Literature Festival 2025: गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती शनिवार को साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो गई. गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ पूरे शान-ओ-शौकत के साथ हुआ. यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और निर्मलता की विरासत को समर्पित है. उद्घाटन समारोह में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत और दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर प्रोफेसर अनिल सोकलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की.

गाजीपुर के लोगों का उत्साह देखते ही बना. सभागार में देश-विदेश से आए विद्वानों, साहित्यकारों, कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी. एक ओर साहित्य की गंभीरता थी तो दूसरी ओर गाजीपुर की मिट्टी की खुशबू, जिसने हर आगंतुक को अपनापन महसूस कराया.

CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का संबोधन

भारत एक्सप्रेस चैनल के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में गाजीपुर की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत के नक्शे में गाजीपुर का नाम लिए बिना साहित्य और संस्कृति की चर्चा अधूरी है. गाजीपुर ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, पहवारी बाबा, कुबेर नाथ राय, डॉ. विवेकी राय और डॉ. पीएन सिंह जैसे महान विचारकों और साहित्यकारों को जन्म दिया है.

“समय से आगे चलते हैं साहित्यकार और कवि”

उन्होंने कबीर का उदाहरण देते हुए कहा कि साहित्यकार और कवि मूल रूप से क्रांतिकारी होते हैं. वे समय से आगे चलते हैं और समाज को नई दिशा दिखाते हैं. कबीर ने कहा था ”पोथी पढ़ी-पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोए, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होए.” यानी असली ज्ञान किताबों से नहीं, बल्कि प्रेम और मानवीय संवेदनाओं से मिलता है.

सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ राय ने कहा कि साहित्यकार समाज की पीड़ा को सामने रखता है लेकिन अपनी पीड़ा कभी नहीं बताता है. वह शब्दों की गहराई और भावों की विशालता के जरिए समाज को नई राह दिखाता है. शासन वही कर सकता है जो अनुशासन में रहता है और साहित्यकार अपने अनुशासन और दृष्टि से समाज को दिशा देता है.

गाजीपुर की आत्मा और योगदान

अपने संबोधन में उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि मंत्री या बड़े पद पर बैठने वाला व्यक्ति तभी सफल होता है जब उसे अपने क्षेत्र के लोगों का आत्मिक सहयोग मिले. गाजीपुर की आत्मा इतनी बड़ी है कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने स्वामी विवेकानंद को यहां भेजा था ताकि वे ज्ञान और आत्मिक ऊंचाई हासिल कर सकें.

सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि हमें फिर से उस आत्मिक ऊंचाई की यात्रा शुरू करनी चाहिए. अगर पानी का गुणधर्म कुछ शब्दों से बदल सकता है तो साहित्य और लोकव्यवहार से समाज का गुणधर्म भी तेजी से बदल सकता है. इसी दौरान उन्होंने जात-पात पर कुठाराघात करने वाली एक कहानी भी सुनाई और बताया कि साहित्य समाज को जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं.

 

ये भी पढ़ें- गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज! उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने साहित्य को बताया ‘समाज की आत्मा’

फेस्टिवल का महत्व

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि विचारों का संगम है.

गाजीपुर की मिट्टी ने हमेशा विचार और संस्कृति को जन्म दिया है. इस फेस्टिवल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गाजीपुर साहित्य और संस्कृति की धारा में एक विशेष स्थान रखता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

5 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

15 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

31 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago