उत्तर प्रदेश

गोंडा में खाकी का शौर्य: सिपाही के पैर कटे पर अपराधी को नहीं छोड़ा, कटे दोनों पैर

Gonda Akash Singh Story: गोंडा/विशाल सिंह: उत्तर प्रदेश के गोंडा रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जीआरपी (GRP) में तैनात 2018 बैच के सिपाही आकाश सिंह एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ने के प्रयास में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस भीषण दुर्घटना में सिपाही के दोनों पैर गंभीर रूप से कट गए. घटना के बाद स्टेशन पर कोहराम मच गया और आनन-फानन में उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई.

विवाद से शुरू हुआ घटनाक्रम (Gonda Railway Station Accident)

जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में दो युवकों के बीच मारपीट और रुपयों की चोरी के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर भीड़ जमा थी. सिपाही आकाश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान एक युवक सुनील, जिस पर चोरी का शक था, अचानक प्लेटफॉर्म पर आती हुई ट्रेन को देखकर भागने लगा.

कैसे हुआ हादसा?

जैसे ही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुँची, आरोपी सुनील ने भागकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. सिपाही आकाश सिंह ने अदम्य साहस दिखाते हुए उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी. इसी आपाधापी में आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप (पायदान) में फंस गए.

हादसे में सिपाही का एक पैर कटकर पूरी तरह अलग हो गया, जबकि दूसरा पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाल के सहारे लटक गया. हालांकि, इस हादसे के बावजूद जीआरपी की टीम ने भाग रहे आरोपी सुनील को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.

मऊ के रहने वाले हैं सिपाही आकाश (Gonda GRP Constable Akash Singh)

घायल सिपाही आकाश सिंह मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से गोंडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे. विभाग में उन्हें एक कर्मठ और अनुशासित सिपाही के रूप में जाना जाता है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग और उनके साथियों में शोक और चिंता की लहर है.

ये भी पढ़ें: ‘अधिकार छोड़ो, कर्तव्य चुनो’, कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी ने बताई भविष्य की दिशा

प्रशासनिक प्रतिक्रिया और उपचार (Gonda Possitive Story)

एसपी रेलवे लक्ष्मी मिश्र ने बताया कि सिपाही आकाश को गोंडा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल लखनऊ केजीएमसी (KGMC) ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि-

‘आकाश सिंह एक बहादुर सिपाही हैं. उन्होंने नशे की हालत में भाग रहे अभियुक्त को पकड़ने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और विभाग उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.’

गोंडा की यह घटना पुलिसकर्मियों के दैनिक जीवन में आने वाले खतरों और उनके समर्पण को रेखांकित करती है. एक संदिग्ध को कानून के हवाले करने की कोशिश में आकाश सिंह ने जो बलिदान दिया है, वह उनके साहस का प्रमाण है. पूरा प्रदेश उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago