Greater Noida Bus Fire
Greater Noida Sleeper Bus Fire: दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस (BR32 PA 8647) में बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
रात करीब 11:30 बजे बस में सवार 35 यात्रियों में से कुछ लोगों को जलने की दुर्गंध और केबिन में धुआं महसूस हुआ था. उन्होंने तुरंत ड्राइवर-कंडक्टर को इसके प्रति चेताया, लेकिन आरोप है कि चेतावनी को नजरअंदाज कर बस दौड़ाई जाती रही.
देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 9 निर्दोष यात्रियों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे की चश्मदीद अंजलि राजपूत के अनुसार, आग बस के अगले हिस्से से शुरू हुई और चंद सेकेंड में अंदर घना धुआं भर गया. रात का वक्त होने के कारण ऊपरी बर्थ (स्लीपर) पर सो रहे यात्रियों को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला.
वहीं, नीचे बैठे कुछ यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. अफरा-तफरी के बीच लोग एक-दूसरे को धक्का देते रहे और किसी को अपना सामान तक निकालने का वक्त नहीं मिला.
जांच के दौरान बस के मलबे से बिजली के बोर्ड, लकड़ी के फ्रेम, कंडेनसर, शादी के कार्ड के अलावा सिलेंडर और नेल पॉलिश जैसी अत्यधिक ज्वलनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों को ले जा रही बस में इतना अवैध कमर्शियल सामान क्यों लादा गया था?
इसके अलावा, बस पर ओवरस्पीडिंग और नियमों के उल्लंघन के करीब ₹1.7 लाख के चालान बकाया मिले हैं. बिहार नंबर की इस बस की फिटनेस राजस्थान और प्रदूषण प्रमाण पत्र हरियाणा का पाया गया है.
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी रवि निगम के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग की वजह एसी में स्पार्क या ब्लास्ट के बाद इंजन ऑयल का जलना माना जा रहा है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में मिसाल: बेटे की मौत के बाद सास ने कराई बहू की शादी, देवर ने किया कन्यादान; 1 कहानी के 3 हीरो कौन?
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…