उत्तर प्रदेश

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहुंचे लखनऊ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया रिसीव

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे भारत के बेटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) लखनऊ पहुंच चुके हैं. उनको रिसीव करने के लिए माता-पिता के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महापौर सुषमा खर्कवाल एयरपोर्ट पहुंचे हैं.

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे भारत के बेटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) का स्वागत करने के लिए पूरा लखनऊ इंतजार कर रहा है. लखनऊ के त्रिवेणीनगर मोहल्ले में शुभांशु शुक्ला का घर है, जहां लोग जश्न में डूबे हुए हैं. पूरे शहर में ‘शुभांशु नेशनल हीरो’ के पोस्टर्स लगे हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला का सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत व अभिनंदन करेंगे.

शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया स्वागत

जानकारी के मुताबिक लगभग 8:30 बजे सुबह शुभांशु शुक्ला लखनऊ पहुंचा. उनको रिसीव करने पहुंचे माता-पिता के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया.

खुली जीप में करेंगे रोड शो

एयरपोर्ट पर स्कूल सिटी मांटेसरी के द्वारा उनका स्वागत किया गया. अब शुभांशु शुक्ला एयरपोर्ट से ही खुली जीप में रोड शो करेंगे. उनके साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहेंगी. रोड शो में शामिल शुभांशु शुक्ला एयरपोर्ट से होते हुए गोमतीनगर पहुंचेंगे. बीच-बीच में उनपर पुष्प वर्षा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- असम के सीएम Himanta Biswa Sarma की फ्लाइट डायवर्ट, यात्रियों की थमीं सांसें

एक्सियॉम-4 मिशन के तहत की अंतरिक्ष यात्रा

हाल ही में शुभांशु शुक्ला ने एक्सियॉम-4 मिशन के तहत अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा पर गए थे. वहां वो 18 दिनों तक रहे. इस दौरान उन्होंने कई रिसर्च में हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि, गगनयान प्रोग्राम को अंतिम रूप देने के लिए भारत सरकार ने शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन भेजा था.

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं. उनकी इस उपलब्धि ने ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago