असम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को लेकर जा रही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट को खराब मौसम के चलते अचानक अगरतला की ओर डायवर्ट कर दिया गया. यह फ्लाइट डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जा रही थी जिसमें खुद सीएम हिमंत सरमा (Himanta Biswa Sarma) भी सवार थे. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने जानकारी दी कि मौसम की स्थिति बेहद खराब थी इसलिए पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट का रूट बदल दिया. राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
Assam | Dibrugarh-Guwahati IndiGo flight carrying Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma diverted to Agartala due to bad weather: Assam CMO
— ANI (@ANI) August 24, 2025
इसे भी पढ़ें-JNU की VC ने की PM Modi की तारीफ, कहा- संविधान में फिर से भरोसा जगाया, लोकतंत्र हमारी विरासत है
बुधवार को भी घटना आई थी सामने
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कुछ दिन पहले ही गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एक और फ्लाइट को आपात स्थिति में वापस लौटना पड़ा था. बुधवार को एलायंस एयर की एक उड़ान कोलकाता के लिए रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस बुला लिया गया था. एयरपोर्ट अधिकारियों ने 20 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित कर दिया था. विमान ने 1 बजकर 09 मिनट पर उड़ान भरी थी और 2 बजकर 27 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई थी. इसके बाद 2 बजकर 40 मिनट पर आपात स्थिति को खत्म कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें-भारत की चाल से अमेरिकी किसानों में ‘हाहाकार’, डोनाल्ड ट्रंप की करनी का फल भोग रहे US के अन्नदाता
इन दोनों घटनाओं ने यात्रियों को थोड़ी देर के लिए चिंता में जरूर डाल दिया लेकिन एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन की कोशिश से सभी सुरक्षित रहे. इंडिगो और एयर इंडिया दोनों ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




