Hapur Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने नेशनल हाईवे-9 पर स्थित ‘राजा जी ढाबे’ में घुसकर एक युवक की जान ले ली. यह हादसा सोमवार रात का है और इसकी भयावह तस्वीरें ढाबे के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई हैं.
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के थाना सहकारी नगर क्षेत्र के फरादपुर गांव निवासी 34 वर्षीय का युवक अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए राजा जी ढाबे पर पहुंचे थे. केक काटने और खाना खाने के बाद दोनों ढाबे से बाहर टहलने निकले थे. तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और ढाबे के अंदर जा घुसी.
इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुढ़ाना गांव निवासी संदीप और एक अन्य व्यक्ति सुरेंद्र के रूप में हुई है. सभी घायलों को हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
हादसे के बाद ढाबे में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया.
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों के परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. अभी तक किसी की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Meerut News: डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के ठिकानों पर CBI का छापा, 9 घंटे की कार्रवाई में हुई भारी जब्ती
-भारत एक्सप्रेस
Chhath Puja Celebration: छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में…
Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सीबीआई ने छह राज्यों में 33…
ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…
US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में FAA के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के बाद…
Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ…
India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…