कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय लोगों को दी धमकी
Hapur City Kotwali Incharge, Manish Chauhan viral video: हापुड़/ हरीश: हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के रवैये को दादागिरी बता रहे हैं तो कुछ उनकी इस ट्रिक की तारीफ भी कर रहे हैं. आपको दिखाते हैं कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का वीडियो और बताते हैं पूरा मामला.
दरअसल हापुड़ में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन उपभोक्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया. अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हम सभी को गर्मी में रहना पड़ रहा है. गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है.
यह भी पढ़ें: ‘Heatwave’ का कहर: तेलंगाना 16 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR जल रहा आसमान, UP के 60 जिलों में रेड अलर्ट
अधिकारियों ने तकनीकी खराबियों को जल्द ठीक करने का आश्वासन भी दिया गया. लेकिन स्थानीय लोग तत्काल सुधार की मांग चाह रहे थे, उनका कहना था पिछली बार शिकायत की थी तब भी कोई सुधार नहीं हुआ और अभी भी अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, कोई सुधार नहीं होगा. मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान मौके पर पहुंचे. उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी जल्द की बिजली की समस्या हल करेंगें. इसी दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अभी गर्मी से परेशान हो, फिर मुकदमा भी झेलोगे.
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो को देख लोगों का कहना है कि हम सब भीषण गर्मी से परेशान हैं हम लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाय कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान धमकी दे रहें है यह भी कोई तरीका होता है क्या. कार्रवाई करने की धमकी दे कर हम लोगों को घर भेज दिया. हम सब गर्मी में कैसे सोएं.
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…