Bharat Express DD Free Dish

पहले की महिला से बदसलूकी अब फिर क्यों वायरल हुए हापुड़ के इंस्पेक्टर मनीष सिंह ?

हापुड़ में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का “गर्मी से परेशान हो, फिर मुकदमा भी झेलोगे” वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय लोगों को दी धमकी

कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय लोगों को दी धमकी

Hapur City Kotwali Incharge, Manish Chauhan viral video: हापुड़/ हरीश: हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के रवैये को दादागिरी बता रहे हैं तो कुछ उनकी इस ट्रिक की तारीफ भी कर रहे हैं. आपको दिखाते हैं कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का वीडियो और बताते हैं पूरा मामला.

स्थानीय लोगों ने बिजली ना आने पर किया हंगामा

दरअसल हापुड़ में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों ने  सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन उपभोक्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया. अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हम सभी को गर्मी में रहना पड़ रहा है. गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है.

यह भी पढ़ें: ‘Heatwave’ का कहर: तेलंगाना 16 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR जल रहा आसमान, UP के 60 जिलों में रेड अलर्ट

कोतवाली प्रभारी मनीष चौधरी ने दी धमकी

अधिकारियों ने तकनीकी खराबियों को जल्द ठीक करने का आश्वासन भी दिया गया. लेकिन स्थानीय लोग तत्काल सुधार की मांग चाह रहे थे, उनका कहना था पिछली बार शिकायत की थी तब भी कोई सुधार नहीं हुआ और अभी भी अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, कोई सुधार नहीं होगा. मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान मौके पर पहुंचे. उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी जल्द की बिजली की समस्या हल करेंगें.  इसी दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अभी गर्मी से परेशान हो, फिर मुकदमा भी झेलोगे.

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो को देख लोगों का कहना है कि हम सब भीषण गर्मी से परेशान हैं हम लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाय कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान धमकी दे रहें है यह भी कोई तरीका होता है क्या. कार्रवाई करने की धमकी दे कर हम लोगों को घर भेज दिया. हम सब गर्मी में कैसे सोएं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read