उत्तर प्रदेश

शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस करते वक्त पति को आया हार्ट अटैक, खुशी का माहौल मातम में बदला

संवाददाता- सन्नी गोस्वामी, बरेली


बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह पर होटल में पार्टी चल रही थी. पति पत्नी डीजे पर डांस कर रहे थे. डांस के दौरान पति को हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये दिल दहला देने वाली घटना बरेली की है.

बरेली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक जोड़ा अपनी 25वीं शादी की सालगिराह मना रहा था. इस खास मौके पर शहर के एक निजी होटल (फाहम लॉन) में पार्टी का आयोजन किया गया था. डीजे पर डांस करते समय अचानक पति को हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया.

CCTV में कैद हुआ पूरा घटना

पार्टी के दौरान स्टेज पर पति वसीम और उनकी पत्नी फरहा एक फिल्मी गाने पर नाच रहे थे. दोनों का उत्साह और खुशी उनके डांस में साफ झलक रही थी. तभी अचानक वसीम स्टेज पर गिर पड़े. यह दृश्य होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. आसपास मौजूद लोगों और होटल स्टाफ ने तुरंत उन्हें उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वसीम और फरहा की 25वीं सालगिराह थी विशेष

वसीम एक व्यापारी थे, जबकि फरहा एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. दोनों अपनी 25वीं शादी की सालगिराह को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से उत्साहित थे. पार्टी में उनके रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल थे, लेकिन इस खुशी भरे मौके पर अचानक हुई इस दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. वसीम की मौत के बाद पार्टी का माहौल गमगीन हो गया.

ये भी पढ़ें: अचानक पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे सीएम योगी, फरियादियों की सुनी समस्याएं

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

3 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

5 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

14 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

26 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

36 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

37 minutes ago