Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अचानक पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे सीएम योगी, फरियादियों की सुनी समस्याएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया.

CM Yogi Adityanath
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पहुंच गए. जवाहर नगर स्थित काशी के सांसद व प्रधानमंत्री के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, फिर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने जनसामान्य से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को सौंपते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया.

चेहरे पर खुशहाली लाना प्रधानमंत्री का संकल्प- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर चेहरे पर खुशहाली लाना प्रधानमंत्री का संकल्प है और प्रदेश सरकार भी इसी के लिए कार्य कर रही है.
इस दौरान स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा, अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest