उत्तर प्रदेश

Hema Malini ने ब्रजभूमि में राया को दिलाई भारी ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति, यहां दो नई सड़कों की सौगात दी

वरिष्ठ अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र मथुरा की एक लंबित विकास परियोजना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने बताया कि मथुरा से हाथरस तक और मथुरा से बरेली तक जाने वाली सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है.

हेमा ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि एक बड़ी सड़क परियोजना पूरी हो गई है. एक्ट्रेस ने कहा कि राया इलाके में भारी ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बार-बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपील की थी, जिसके बाद यह निर्माण कार्य शुरू हुआ था.

मथुरा से हाथरस तक 66 किलोमीटर लंबी सड़क बनी

अपने पोस्ट में, हेमा ने खुलासा किया कि प्रोजेक्ट के तहत मथुरा से हाथरस तक 66 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है, जिस पर लगभग 1,700 करोड़ रुपये खर्च हुए. साथ ही, मथुरा से बरेली तक 256 किलोमीटर लंबी एक और बड़ी सड़क भी बनाई गई, जिस पर 4,500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इन सड़कों के बनने से ट्रैफिक की दिक्कत कम होगी और इलाके का विकास होगा.

शेयर की गई तस्वीरों में हेमा मालिनी अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण करते दिख रही हैं.

‘उम्मीद है सड़क से ट्रैफिक की समस्या होगी खत्म’

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के अनुरोध के चलते इन सुंदर सड़कों का निर्माण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा कराया गया है. मुझे उम्मीद है कि अब इस सड़क के बनने से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी और लोग खुश होंगे. मथुरा से हाथरस तक 66 किलोमीटर सड़क बनाने में करीब 1700 करोड़ रुपये लगे हैं, और मथुरा से बरेली तक 256 किलोमीटर सड़क बनाने में 4500 करोड़ रुपये की लागत आई है.”

मथुरा के लोगों से किया था वादा

हेमा मालिनी ने कहा, ”मथुरा के लोगों से जो वादा किया था, मैंने उसे पूरा किया. बतौर सांसद मथुरा शहर और ट्रैफिक की समस्याओं को बेहतर बनाने के लिए जो भी कर सकती थीं, वह सब किया. अब संबंधित अधिकारियों के साथ नई सड़क का निरीक्षण कर रही हूं.”

उन्होंने इसके आगे हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ‘मथुरा’ लिखा.


ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश को मिलेगी एक्सप्रेसवे की नई सौगात, गोरखपुर लिंक बना 7वां संचालित एक्सप्रेसवे


 

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago