उत्तर प्रदेश

Happy Holi: CM योगी ने होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को दी राहत, जारी किए 1500 करोड़

होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी कर दी.

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह राशि सीधे लाभार्थियों को उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने संबंधित एजेंसी से भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगी. CM योगी ने शनिवार को होली पर्व के अवसर पर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के लिए 1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी की.

होली का पर्व समता और सद्भाव का प्रतीक

CM योगी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समता और सद्भाव का प्रतीक है, जहां कोई छोटा-बड़ा नहीं होता. CM योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने जो घोषणा की थी, उसी क्रम में यह धनराशि जारी की गई है. लाभार्थी अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर इस राशि का उपयोग करते हुए भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.

एक-एक मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दीपावली और होली से पहले प्रत्येक उज्ज्वला परिवार को एक-एक मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीब, किसान, महिला और युवा को प्राथमिकता देने की बात करते हैं. देश में चार ही जातियां हैं: किसान, महिला, युवा और गरीब. सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले, यही ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मंत्र है.

CM योगी ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिला है, जिनमें से 1.86 करोड़ लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं. केंद्र सरकार प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 9 सिलेंडरों पर 335.40 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है, जो सीधे खाते में वापस की जाती है.

80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना

उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, जिनमें 15 करोड़ से अधिक उत्तर प्रदेश के हैं. साथ ही 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

CM योगी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि अब प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित हैं. पहले त्योहारों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बनती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश निवेश और विकास का केंद्र बन रहा है.

युवाओं को बड़े पैमाने पर ऐसे रोजगार मिलेगा

उन्होंने कहा कि जर्मनी, जापान और सिंगापुर जैसे देशों से निवेश आने से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिला श्रमबल भागीदारी दर पहले 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है. गांव की बेटी सबकी बेटी होती है. सरकार उसके साथ खड़ी है.

CM योगी ने यह भी कहा कि सरकार का काम जनता की सेवा करना है. हमारे लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है. उन्होंने विश्वास जताया कि कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है और आने वाले समय में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

ये भी पढ़ें: रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

26 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

47 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago