देश

शिर्डी में श्रीरामनवमी पर भक्तों की आस्था का सैलाब, साई संस्थान को मिला ₹4.26 करोड़ का दान

श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिर्डी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामनवमी उत्सव 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस विशेष अवसर पर लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए और संस्थान को ₹4 करोड़ 26 लाख 7 हजार 182 रुपये की कुल दानराशि प्राप्त हुई. इसकी जानकारी संस्थान के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भिमराज दराडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

दान से भरा भक्तों का समर्पण

इस उत्सव के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त दान कुछ इस प्रकार रहा:

  • दान पेटियों में नकद: ₹1 करोड़ 67 लाख 89 हजार 078
  • दान काउंटर पर: ₹79 लाख 38 हजार 830
  • व्हीआईपी दर्शन व आरती पास: ₹47 लाख 16 हजार 800
  • ऑनलाइन/डिजिटल माध्यम (चेक, यूपीआई, कार्ड, आदि): ₹1 करोड़ 24 लाख 15 हजार 214
  • सोना: 83.300 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹6 लाख 15 हजार 782)
  • चांदी: 2030.400 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹1 लाख 31 हजार 478)

भंडारा और प्रसाद सेवा में भी रिकॉर्ड

भक्तों की सेवा में भी संस्थान ने कोई कसर नहीं छोड़ी. श्री साईप्रसादालय में 1 लाख 61 हजार 529 श्रद्धालुओं ने प्रसाद भोजन का लाभ लिया, जबकि 1 लाख 76 हजार 200 भक्तों को मुफ्त बुंदी प्रसाद पैकेट वितरित किए गए. साथ ही 3 लाख 63 हजार 074 लड्डू प्रसाद पैकेटों की बिक्री से ₹72 लाख 61 हजार 480 रुपये की आय हुई.

भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए संस्थान ने साईप्रसाद निवास, साईबाबा भक्त निवास, द्वारावती, साईआश्रम और साई धर्मशाला में ठहरने की समुचित व्यवस्था की थी. इसके अलावा अस्थायी टेंट भी लगाए गए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो. साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पैदल चलकर आए पालखी यात्रियों को भी साई धर्मशाला में ठहरने की विशेष सुविधा दी गई.

संस्थान के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भिमराज दराडे ने सभी श्रद्धालुओं, सेवावाहकों, सुरक्षा कर्मियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त दानराशि का सदुपयोग भक्तों की सुविधाओं के विस्तार और समाजसेवा में किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

22 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

39 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago