उत्तर प्रदेश

दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है भारत, BJP सरकार के प्रयासों से लगातार बढ़ रहा इस फल का निर्यात

India Mango Production: भारत विश्व का सबसे बड़ा (करीब 60%) आम उत्पादक देश है और इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई है. इसी कारण उत्तर प्रदेश के लिए आम और खास हो जाता है.

BJP सरकार आम के बागवानों के हित में वैज्ञानिकों और दुनियाभर से खासकर इजरायल की मदद से कई काम कर रही है. इसी कारण प्रदेश में आम की उत्पादकता, उत्पाद की गुणवत्ता और निर्यात भी बढ़ रहा है.

इस साल आम की फसल का साइज काफी अच्छा

इस साल आम की फसल का साइज काफी अच्छा है. इससे फल की कमी की भरपाई हो जाएगी. फसल इस समय परिपक्वता के करीब है. उसे करीब 75 फीसद तक साइज भी मिल चुकी है. करीब तीन हफ्ते में ये बाजार में आ जाएगी. ऐसे समय में फसल की गुणवत्ता बनी रहे, बाजार में उसके अच्छे दाम मिलें, इसके लिए उनकी देखरेख जरूरी है.

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा के कीट विशेषज्ञ डॉक्टर एचएस. सिंह ने बताया कि जिन बागवानों ने आम की बैगिंग कर रखी है, उनकी फसल को कोई खतरा नहीं है, जिन्होंने फलों की बैगिंग नहीं कर रखी है, उनकी फसल दुदवा (जोड़ा कीट) और कटर कीट (सेमीलूपर) के प्रति संवेदनशील है. गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इन दोनों कीटों का प्रकोप भी बढ़ता जाता है.

कीटों से फसल की सुरक्षा की सुरक्षा पर ध्‍यान

फिलहाल मौसम विभाग लगातार गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जता रहा है. जानकार बता रहे हैं कि आगे गर्मी अपने चरम पर होगी. ऐसे में इन दोनों कीटों से फसल की सुरक्षा के लिए बागवानों को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा. यदि शुरुआती स्टेज में इनका नियंत्रण नहीं किया गया तो इनकी संख्या इतनी बढ़ सकती है कि फिर इनकी रोकथाम करना कठिन हो जाएगा. इसी कारण समय रहते नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है.

जोड़ा आम कीट से होता है फल को नुकसान

जोड़ा आम कीट मुख्यतः दो आमों के बीच या फल के गुच्छों में सक्रिय रहता है. जहां दो फल जुड़े होते हैं, वहीं यह अंडे देता है और अपनी पीढ़ी को बढ़ाता है. इसके लार्वा आम के छिलके को खुरचकर खाते हैं, जिससे फल पर दाग पड़ जाते हैं और उसका बाजार मूल्य गिर जाता है. कटर/कूबड़ (सेमीलूपर) कीट भी इस समय सक्रिय होता है. यह कीट विकासशील फलों या उनके डंठल पर अंडे देता है. इसके लार्वा फलों की सतह को खुरचकर खाते हैं, जिससे फलों में छेद हो जाता है. यदि फल में एक ही छेद हो जाए तो उसका मूल्य घट जाता है.

इन दोनों कीटों के नियंत्रण के लिए लेबल क्लेम दवाओं में लैम्डा सायहॅलोथ्रीन उपलब्ध है, जिसे 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़का जा सकता है. हालांकि, कुछ किसान यह शिकायत कर रहे हैं कि इसका असर उतना संतोषजनक नहीं हो रहा है. ऐसे में कुछ किसानों ने स्वयं फॉर्मूला विकसित किया है, जिसमें वे इमामेक्टिन बेंजोएट (0.35 ग्राम) और लैम्डा सायहॅलोथ्रीन (0.5 मिलीलीटर) को मिलाकर छिड़काव कर रहे हैं. इससे दोनों कीटों पर बेहतर नियंत्रण देखा गया है.

अपने मुंह से महीन धागा निकालकर पेड़ से नीचे लटकने वाला कीट

कटर कीड़ा जब तेज हवा, बारिश या दवा के छिड़काव से प्रभावित होता है तो अपने मुंह से एक महीन धागा निकालकर पेड़ से नीचे लटक जाता है. इनमें से कई छोटे कीट तो मर जाते हैं, लेकिन बहुत सारे बड़े कीट जीवित रहते हैं. वे पुनः उसी धागे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं या फिर जमीन पर गिरकर तने के सहारे ऊपर चढ़कर फिर से फलों को नुकसान पहुंचाते हैं.

कीटनाशक का विशेष रूप से छिड़काव करें यूपी के किसान

किसानों को सलाह दी जाती है कि जहां-जहां जोड़ा आम या फल के गुच्छे हैं, वहां विशेष रूप से कीटनाशक का छिड़काव करें. इसके अलावा जिन शाखाओं पर फल लगे हैं, उन फलों पर अवश्य छिड़काव करें. दवा छिड़काव के समय पेड़ के तने तथा नीचे की मोटी डालियों पर दवा अवश्य डालें, इससे ऊपर चढ़ने वाले लार्वा मर जाएंगे.

जिन किसानों को आम का निर्यात करना है, वे केवल लेबल क्लेम किए गए कीटनाशकों का ही उपयोग करें, अन्यथा उनके आम के निर्यात में बाधा आ सकती है. उम्मीद है कि अभी फल तोड़ने में लगभग एक महीने का समय शेष है, इस दौरान कीटनाशकों के अवशेष फलों पर समाप्त हो जाएंगे और फल सुरक्षित रूप से बाजार में भेजे जा सकेंगे.

  • भारत एक्सप्रेस
Prashant Rai

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

10 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

16 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

34 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

38 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

51 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

56 minutes ago