उत्तर प्रदेश

भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता ने भव्य महाकुम्भ को लेकर की सीएम योगी की प्रशंसा

महाकुम्भ नगर: भारतीय अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता भी गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाने महाकुम्भ पहुंचीं. उन्होंने महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर योगिनसरकर की तारीफ की और कहा कि यहां आकर उन्हें सनातनी होने पर गौरव की अनुभूति हो रही है.

महाकुंभ 2025 में अपनी उपस्थिति को लेकर ईशा गुप्ता ने कहा कि मैं यहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हूं. बॉलीवुड एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है, लेकिन भारतीय होने के नाते यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

पूरे विश्व में नहीं हो सकता इतना बड़ा आयोजन

ईशा गुप्ता ने कहा की महाकुम्भ में व्यवस्था बहुत अच्छी रही है. 144 साल में यह अवसर आया है. मोदी और योगी जी ने इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए काफी मेहनत की है. मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा आयोजन इतनी सारी व्यवस्थाओं के साथ पूरे विश्व में कहीं भी हो पाएगा. पूरी दुनिया में लोग जानते हैं कि भारत जैसी आस्था किसी और देश में नहीं. महाकुंभ के माध्यम से आज पूरी दुनिया इसका अनुभव कर रही है.

हर हर महादेव का नारा लगाकर चले आइए

उन्होंने कहा कि हम बचपन से मूवी तक में देखते रहे हैं कि यहां महाकुम्भ में आकर लोग खो जाते हैं. लेकिन इस बार इतनी ऑर्गेनाइज व्यवस्था रही है कि लोग इस पर रील बनाकर प्रशंसा कर रहे हैं. व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि लोग स्वत: ही लाइन से आ और जा रहे हैं. किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है. उन्होंने अपील की कि यदि आप सनातन धर्म को फॉलो करते हैं तो हर हर महादेव का नारा लगाकर यहां चले आइए.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

19 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

43 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago