उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने महाकुंभ 2025 की दिव्यता और भव्यता की सराहना की

महाकुंभ नगर: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने महाकुंभ 2025 की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का यह आयोजन अपने आप में एक मिसाल है. करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद दिया.

केंद्रीय मंत्री ने संगम स्नान के बाद कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है.

महाकुंभ में डिजिटल और आधुनिक व्यवस्था लागू

बता दें कि महाकुंभ 2025 के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल और आधुनिक व्यवस्थाओं को भी लागू किया है. जगह-जगह लगाए गए डिजिटल सूचना केंद्र, स्वच्छता अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन के बेहतरीन प्रबंधों ने श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी सुखद बना दिया है. महाकुंभ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है.

श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है और कहा कि इस बार का महाकुंभ हर दृष्टिकोण से अभूतपूर्व है. सरकार द्वारा बनाई गई आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण ने इस महापर्व को और भी भव्य बना दिया है. देशभर से आए संतों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की और इसे अब तक का सबसे सुव्यवस्थित महाकुंभ बताया.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago