उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: अयोध्या में राम मंदिर प्रांगण, प्रयागराज और काशी में आध्यात्मिक ऊर्जा के संग हुआ योगाभ्यास

21 जून को पूरे देश और विश्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या धाम, प्रयागराज और काशी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने लोगों को योग की महत्ता बताई.

राम मंदिर प्रांगण में पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन

राम मंदिर प्रांगण में पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में 6 से 7 बजे तक योग सत्र चला, जिसमें अलग-अलग सुरक्षा बल के जवानों और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. रामलला का धाम सुरक्षा और संयम के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ. इसके अलावा अयोध्या में राम की पैड़ी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाल आयोजन हुआ. सैकड़ों की संख्या में राम की पैड़ी पर लोग पहुंचे और योग किया. इस कार्यक्रम ने एक बार फिर भारत की प्राचीन योग परंपरा की गौरवमयी विरासत को विश्वपटल पर उजागर किया.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भव्य आयोजन हुआ. कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ जन प्रतिनिधियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर चौक परिसर में योगाभ्यास किया. काशी जैसी प्राचीन नगरी में योग साधना का ये आयोजन आध्यात्मिकता और स्वस्थ जीवन के सुंदर संगम का प्रतीक बना.

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम तट पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की उपस्थिति में करीब 8 हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जनमानस को जागरूक करना और नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना था.

योग दिवस पर मथुरा में भी योगाभ्यास किया गया. मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया, जहां सांसद हेमा मालिनी ने उसका नेतृत्व किया. उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

 

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

4 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

5 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

35 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

45 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

53 minutes ago