उत्तर प्रदेश

अपराधियों के लिए सिंघम और बेसहारा बूढ़ी अम्मा के श्रवण कुमार बने IPS विनायक गोपाल भोंसले

यूपी पुलिस जहां अपराधियों पर सख्त है, वहीं पुलिसवालों के दिल में संवेदनाओं की कोई कमी नहीं है। तभी तो बेघर ईश्वरी देवी के लिए आशियाना तलाशने के लिए मेरठ पुलिस प्रयास में लगी है। देहली गेट निवासी ईश्वरी देवी की उम्र करीब 65 साल है। सालों से वह जिस मकान में रह रही थी, उसे कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया था। दो दिन से सामान मकान के बाहर ही पड़ा रहा और गुरुवार रात में हुई बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे उन्हें रात गुजारनी पड़ी। कोई रिश्तेदार खैर-खबर लेने नहीं आया तब ईश्वरी देवी एसपी सिटी कार्यालय पर मदद मांगने पहुंची तो पुलिस उनके लिए आशियाना तलाश रही है।

फिलहाल उनके रोजाना के खाने की व्यवस्था भी मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कराई है, ताकि बुजुर्ग महिला को कोई परेशानी न हो।

देहली गेट के मोहल्ला निवासी ईश्वरी देवी बुजुर्ग महिला है। रिश्तेदारों के नाम पर बेटी है, जो परतापुर में रहती है। ईश्वरी कई सालों से देहली गेट के इसी मकान में रहती थी। पिछले दिनों इस मकान को मालिकाना हक के आधार पर कोर्ट से आदेश कराकर खाली कराया गया। ईश्वरी के बेघर होने की जानकारी पर न कोई रिश्तेदार और न कोई सगा-संबंधी पहुंचा। वहीं, गुरुवार रात को हुई तेज बारिश में ईश्वरी देवी को खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारनी पड़ी।

गत दिवस ईश्वरी देवी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के कार्यालय पहुंच गई। मजबूरी बताई और कहा कि कुछ मदद कराओ। एसपी सिटी ने देहली गेट पुलिस को बूढ़ी अम्मा को रोजाना खाना खिलाने की जिम्मेदारी दी। साथ ही ईश्वरी देवी के रहने की व्यवस्था कराने के लिए धर्मशाला और बाकी जगह बातचीत कराई।

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago