Assault on Rape Victim: उत्तर प्रदेश के जालौन से कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां न्याय की गुहार लगा रही एक रेप पीड़िता को जेल से छूटे आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिर से निशाना बनाया. सरेराह हुई इस बर्बरता और पुलिस की कथित लापरवाही ने न केवल स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में भारी जन-आक्रोश पैदा कर दिया है.
जालौन के आटा थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक रेप पीड़िता के साथ उसी के गांव के कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और जब वह मंदिर से पूजा कर लौट रही थी, तो रास्ते में उसे रोककर बेरहमी से पीटा.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर पटका, बल्कि उसके कपड़े खींचकर उसके आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई. इस दौरान आरोपियों द्वारा लगातार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया.
इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि मुख्य आरोपी वर्ष 2024 में इसी पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था. जेल से करीब 9 महीने बाद बाहर आते ही उसने अपने साथियों मोनिस खान, साहिल खान, सहीन और गुल्लू खान के साथ मिलकर पीड़िता को फिर से निशाना बनाया.
प्रशासन की इसी ढिलाई और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें सस्पेंड करने की मांग भी की. इलाके में फिलहाल तनाव का माहौल है और लोग जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अलवर: अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से परेशान हुआ ऐतिहासिक सूचना केंद्र
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…