उत्तर प्रदेश

हाईवे पर काल बनी ‘झपकी’: जालौन में श्रद्धालुओं से भरी टवेरा के उड़े परखच्चे, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की गई जान

Jalaun Road Accident: देवांशु/जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा इतना भयावह था कि 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही टवेरा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी.

नींद की एक झपकी और उजड़ गया परिवार

जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी (49) अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब उनकी कार कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर (84 गुंबद) के पास पहुंची, तो आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई. तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हुई और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में समा गई.

मशक्कत के बाद निकाले गए शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छत्तीसगढ़ नंबर की इस टवेरा कार के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. कार के दरवाजे काटकर अंदर फंसे लोगों को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए 4 लोगों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए.

कार में सवार सदस्यों की पहचान शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले और देशराज के रूप में हुई है. ये सभी आपस में रिश्तेदार थे.

हाइवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी और सीओ अवधेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया.

ये भी पढ़ें:  10 मिनट तक बरसते रहे डंडे, बनाई फिल्म! नोएडा के मामूरा में नशेड़ी युवकों ने किशोर के साथ की हैवानियत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago