दिल्ली हाईकोर्ट के पास पैदल यात्रियों के लिए खतरा देख भड़का सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और राज्यों को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत में लेन ड्राइविंग की संस्कृति का अभाव सड़क हादसों का एक बड़ा कारण है.
दोस्त की मौत ने बदली जिंदगी; फ्लैट बेचकर ‘हेलमेट मैन’ बन गया बिहार का यह शख्स, ऐसे बचाई हजारों जानें
बिहार के राघवेंद्र कुमार ने अपने दोस्त की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद हेलमेट जागरूकता को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया.
क्या आपकी सड़क है सुरक्षित? भारत में गड्ढे और खराब सड़कें बन रहीं जानलेवा, जानें हादसों के बड़े आंकड़े
सड़क परिवहन मंत्रालय की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में खराब सड़कों और इंजीनियरिंग की कमियों से रोजाना 80 लोग मर रहे हैं. हादसों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे निपटने के लिए सरकार ब्लैक कॉरिडोर सुधार अभियान चला रही है.
हाईवे पर काल बनी ‘झपकी’: जालौन में श्रद्धालुओं से भरी टवेरा के उड़े परखच्चे, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की गई जान
जालौन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अयोध्या से लौट रहे ललितपुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. 100 की रफ्तार में टवेरा कार के ट्रक में घुसने से यह हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है.
दिखावे के लिए नहीं, अपनी जान के लिए पहनें हेलमेट! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता से खास अपील, बताया क्यों जरूरी है सड़क सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़कों हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के नाम चिट्ठी लिखी है.
भीषण हादसा! घने कोहरे के कारण चरखी-दादरी में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त; झज्जर-सोनीपत रूट पर दो बसों की टक्कर से अफरा-तफरी, कई यात्री जख्मी
हरियाणा में सर्दी की पहली घनी धुंध ने जनजीवन प्रभावित किया. कम दृश्यता के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हुए और कई लोग घायल हो गए है.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों मामले में परिवहन मंत्रालय और NHAI से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के फलोदी और तेलंगाना में हुए सड़क हादसे मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर चिंता जताई हैं. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से रिपोर्ट तलब किया हैं.
सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज सुनिश्चित करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज की योजना लागू न करने पर केंद्र को फटकार लगाई. सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से त्वरित प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल बनाने को कहा.
Road Accidents Report: दिल्ली में रात के इस समय सड़क हादसों में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें, पैदल चलने वाले आते हैं जद में
2022 में हुए सड़क हादसों में 50% पैदल यात्री और 45% दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों के ड्राइवर और यात्री मारे गए. रात 9 बजे से सुबह 2 बजे के बीच हुए हादसों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं.
मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 24 घायल, ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे
घटना सुबह करीब 5 बजे रत्नागिरी में मनगांव के पास हुआ. हादसे में पांच पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई.





