Kalpnath Rai death anniversary
Kalpnath Rai Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को मऊ जिले के घोसी क्षेत्र स्थित सरायसादी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके द्वारा वर्ष 1992 में स्थापित 100 किलोवाट क्षमता वाले ऑफग्रिड सोलर प्लांट के पुनर्विकास और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी.
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सोलर प्लांट का नामकरण स्वर्गीय कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने तथा उनकी स्मृति में एक प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की जाएगी. इसके अलावा करीब 25 वर्षों से बंद पड़े इस परिसर के विकास और जर्जर हो चुके सोलर प्लांट के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा.
योगी सरकार में मंत्री और कार्यक्रम के आयोजक अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू वर्तमान 100 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट को लगभग 50 गुना विस्तार देते हुए इसे 5 मेगावाट क्षमता वाले आधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया की शुरुआत है. इस परियोजना से क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे सरायसादी, घोसी (मऊ) स्थित प्रस्तावित सौर ऊर्जा पार्क परिसर में आयोजित होगा. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा इस महत्वाकांक्षी सौर ऊर्जा परियोजना के शुभारंभ के साक्षी बनने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: ‘देश के करोड़ों युवाओं को…’, कॉमनवेल्थ में ज्ञानेश्वरी यादव के सिल्वर पर क्या बोले पीएम मोदी?
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय कल्पनाथ राय के विकासवादी योगदान को स्मरण करते हुए क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई शुरुआत करना है, जिससे सरायसादी और आसपास के इलाकों को भविष्य में एक प्रमुख सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…