उत्तर प्रदेश

पैंट में पेशाब करने पर मासूम को मिली खौफनाक सजा! स्कूल की टीचर पर गर्म चाकू से जलाने का आरोप

Varanasi School Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पांडेपुर इलाके से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट प्ले स्कूल में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और चोट पहुंचाने का आरोप एक महिला शिक्षिका पर लगा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका, प्रधानाचार्य और स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बच्चे के पिता का आरोप

बच्चे के पिता और अधिवक्ता केसरी जायसवाल के मुताबिक उनका पांच वर्षीय बेटा सरीन रोज की तरह 24 जुलाई को स्कूल गया था. स्कूल से वापस आने के बाद बच्चे ने अपने निजी अंग में दर्द होने की शिकायत की. जब उसकी मां ने जांच की तो वहां छाले दिखाई दिए. इसके बाद परिजनों ने बच्चे से प्यार से पूछताछ की जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया.

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चे ने बाथरूम जाने के लिए शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से अनुमति मांगी थी लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. इसके बाद बच्चे ने मजबूरी में पैंट में ही पेशाब कर दिया. आरोप है कि इस बात से नाराज होकर शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई और वहां गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर उसके निजी अंग को जला दिया.

ये भी पढ़ें- ‘लड़कियों मे दी भद्दी गालियां…’, महिला आयोग सदस्य ने CJP प्रोटेस्ट में हुई लाठीचार्ज को बताया सही

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद 25 जुलाई को बच्चे के माता-पिता स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य व प्रबंधन से शिकायत की. पिता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें टालने की कोशिश की और कहा कि “जो करना है कर लीजिए.”

इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लालपुर-पांडेयपुर थाने के अनुसार शिकायत के आधार पर शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

27 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

28 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

37 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

37 minutes ago