उत्तर प्रदेश

Kannauj Rape Case: पूर्व सपा नेता की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म पीड़िता के साथ मैच हुए DNA सैंपल

कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लगे रेप के आरोपों की पुष्टि हो गई है. डीएनए जांच की रिपोर्ट में आरोपी नवाब सिंह यादव का डीएनए पीड़िता से मैच हो गया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने दी है. आरोपी नवाब सिंह यादव पर 11 अगस्त की रात को नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने का आरोप है. पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया है, जो उसे अपने साथ आरोपी के कॉलेज ले गई थी. बुआ को बाद में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस की पूछताछ में बुआ ने बताया कि वह नवाब सिंह को करीब 5-6 साल से जानती है.

पीड़िता के परिजनों की सहमति के बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया था, जिसमें रेप की पुष्टि हुई थी. इसके बाद पुलिस ने रेप से संबंधित धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार किया था. अदालत के आदेश पर आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया गया था. फॉरेंसिक टीम के सदस्य और डॉक्टरों ने जेल में जाकर सैंपल (नमूना) कलेक्ट किया था. जिसके बाद नाबालिग और पीड़िता के डीएनए की जांच कराई गई, जिसमें आरोपी का डीएनए पीड़िता से मैच कर गया.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: Mamata Banerjee पेश करेंगी Rape विरोधी कानून, जेडीयू ने पूछा- अब तक आप क्या कर रही थीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago