Karwa Chauth: करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है, यानी पूरे दिन बिना पानी पिए उपवास करती है. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा जाता है. यह परंपरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी है बल्कि दांपत्य जीवन की मिठास और विश्वास को भी दर्शाती है.
इसी भावना के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने करवा चौथ के मौके पर अपने पैतृक निवास पर पत्नी संग विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने इस शुभ अवसर की तस्वीरें और अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें परंपरागत तरीके से सपत्नी पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनका यह ट्वीट लोगों को भारतीय परंपराओं से जुड़ने और उन्हें सम्मान देने की प्रेरणा देता है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में भीषण धमाका! टेनेसी के सैन्य विस्फोटक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका
डॉ. दिनेश शर्मा का यह कदम दर्शाता है कि चाहे व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो संस्कार और संस्कृति के प्रति श्रद्धा हमेशा बनी रहती है. उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पत्नी ने व्रत तोड़ा. यह दृश्य न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को उजागर करता है बल्कि पारिवारिक एकता और प्रेम को भी दर्शाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…