Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका में भीषण धमाका! टेनेसी के सैन्य विस्फोटक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका

USA Military Plant Explosion: अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ. इस विनाशकारी धमाके में 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की खबर सामने आ रही है. मेयर जिम बेट्स ने बताया कि कम से कम 13 लोगों का पता नहीं चल पाया है.

USA Military Plant Explosion

USA Military Plant Explosion: अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ. इस विनाशकारी धमाके में 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की खबर सामने आ रही है.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि 19 लोग लापता हैं.”

डेविश ने घटना को सबसे विनाशकारी बताया

मीडिया से बातचीत के दौरान, डेविस ने इस घटना को “अब तक देखी गई सबसे विनाशकारी” जगहों में से एक बताया और कहा, “इसके बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है, यह सब खत्म हो गया है.”

उन्होंने कहा कि विस्फोट का मलबा आधा वर्ग मील फैला हुआ है. पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस धमाके की वजह क्या है.

वहीं डेविस ने बताया कि जांच में कुछ समय लग सकता है. इस मामले से संबंधित कई एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हुआ.

सुबह 7:45 बजे हुआ धमाका

डेविस ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:45 बजे हुआ. कुछ लोग मारे गए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘मैंने लाखों लोगों की जान बचाई’, शांति नोबेल न मिलने पर डोनाल्ड ट्रंप क्यों हुए खफा?

13 लोगों का नहीं चल पाया पता

हिकमैन काउंटी के मेयर जिम बेट्स ने शुक्रवार को एबीसी न्यूज को बताया कि कम से कम 13 लोगों का पता नहीं चल पाया है.

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग का आकलन करने और उसे नियंत्रित करने के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि दूसरे विस्फोटों की आशंका के कारण एजेंसियां फिलहाल उस क्षेत्र में जाने से बच रही हैं.

डेविस ने बताया कि धमाके के बाद घटना की जांच में अल्कोहल, तंबाकू, फायरआर्म और विस्फोटक ब्यूरो, होमलैंड सुरक्षा और टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read