उत्तर प्रदेश

‘कृष्णा’ बनकर मंदिर में रह रहा था कासिम, 6 माह तक श्रद्धालुओं को देता रहा गच्‍चा; UP Police ने ऐसे पकड़ा

UP News: उत्‍तर प्रदेश में मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के दादरी गांव स्थित शिव मंदिर में एक गैर-हिंदू शख्‍स अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. अपना नाम वह ‘कृष्णा’ बताता था, गांव वाले 6 माह तक उसकी असलियत नहीं जान पाए. वह मंदिर में आए दान की चोरी कर लिया करता था.

कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ तो पुलिस बुलाई गई. पुलिस की पूछताछ में उसकी पोल खुल गई. आखिर में उसने अपना नाम कासिम बताया.

यूपी पुलिस की ओर से से कहा गया कि लगभग 35 साल का कासिम, बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है, और करीब छह माह से मंदिर में दादरी गांव स्थित शिव मंदिर में छुपा था. वह ‘कृष्णा’ नाम बताकर यहां रह रहा था. ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो पूछताछ की गई, पुलिस के सामने उसकी असलियत सामने आ गई.

बहरहाल, कासिम की गिरफ्त में है. उस पर आरोप है कि वह दूसरे मजहब का था, लेकिन हिंदू बनकर हिंदू मंदिर में ही रह रहा था. वह मंदिर में आए दान की चोरी कर लिया करता था. उसके खिलाफ शिकायतों के आधार पर अब गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब ये जानना चाहती है कि आखिर वह मंदिर में छिपकर क्यों रह रहा था और उसकी मंशा क्या थी.

मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि उन्‍हें देर शाम दौराला पुलिस को शिकायत मिली थी कि शिव मंदिर में कृष्ण कुमार नामक युवक बिहार का रहने वाला कासिम है, इसमें तत्काल पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

यह भी पढ़िए: खौफनाक मर्डर मिस्ट्री! बेडरूम में पति को दफनाकर बनाई पत्नी ने कब्र, बेखौफ सोती थी हत्यारिन…

हरीश शर्मा

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

59 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago