UP News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के दादरी गांव स्थित शिव मंदिर में एक गैर-हिंदू शख्स अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. अपना नाम वह ‘कृष्णा’ बताता था, गांव वाले 6 माह तक उसकी असलियत नहीं जान पाए. वह मंदिर में आए दान की चोरी कर लिया करता था.
कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ तो पुलिस बुलाई गई. पुलिस की पूछताछ में उसकी पोल खुल गई. आखिर में उसने अपना नाम कासिम बताया.
यूपी पुलिस की ओर से से कहा गया कि लगभग 35 साल का कासिम, बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है, और करीब छह माह से मंदिर में दादरी गांव स्थित शिव मंदिर में छुपा था. वह ‘कृष्णा’ नाम बताकर यहां रह रहा था. ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो पूछताछ की गई, पुलिस के सामने उसकी असलियत सामने आ गई.
बहरहाल, कासिम की गिरफ्त में है. उस पर आरोप है कि वह दूसरे मजहब का था, लेकिन हिंदू बनकर हिंदू मंदिर में ही रह रहा था. वह मंदिर में आए दान की चोरी कर लिया करता था. उसके खिलाफ शिकायतों के आधार पर अब गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब ये जानना चाहती है कि आखिर वह मंदिर में छिपकर क्यों रह रहा था और उसकी मंशा क्या थी.
मेरठ के एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि उन्हें देर शाम दौराला पुलिस को शिकायत मिली थी कि शिव मंदिर में कृष्ण कुमार नामक युवक बिहार का रहने वाला कासिम है, इसमें तत्काल पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
यह भी पढ़िए: खौफनाक मर्डर मिस्ट्री! बेडरूम में पति को दफनाकर बनाई पत्नी ने कब्र, बेखौफ सोती थी हत्यारिन…
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




